4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Fire in Flower Market : मेरठ फूल बाजार में भीषण आग से दस दुकानें जलकर राख

Fire in Flower Market मेरठ नई सड़क स्थित फूल बाजार में भीषण आग लगने से करीब दस दुकानें जलकर राख हो गईं। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। बता दें कि नई सड़क पर रखे अवैध खोखों में पहले भी आग की घटनाएं होती रही है। इस अवैध बाजार में यह तीसरी बार आग की घटना हुई है।

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

Apr 27, 2022

Fire in Flower Market : मेरठ फूल बाजार में भीषण आग से दस दुकानें जलकर राख

Fire in Flower Market : मेरठ फूल बाजार में भीषण आग से दस दुकानें जलकर राख

Fire in Flower Market थाना नौचंदी अंतगर्त नई सड़क पर स्थित फूल बाजार में भीषण आग से फूलों की दस दुकानें जलकर राख हो गईं। आज आज तड़के तीन बजे लगी। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। आग लगने की सूचना के बाद दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने में जुट गई। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्तत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। बताया जाता है कि आग पीछे कूड़े के ढेर में लगाई गई थी जो कि हवा के रूख के कारण आगे बनी फूलों की दुकानों तक पहुंच गई। फूलों की दुकाने लकड़ी की बनी हुई हैं। जिन्हें आग पकड़ने में अधिक देर नहीं लगी और आग ने जल्द ही आधे से अधिक फूुल बाजार को अपनी जद में ले लिया। जिले में गर्मी बढ़ने के साथ ही आग की घटनाएं भी बढ़ रहीं हैं। इससे एक दिन पहले आई आंधी के कारण मेरठ में शहर से लेकर देहात तक आग की करीब एक दर्जन से अधिक घटनाएं हुई थी। जिसमें लाखों का नुकसान हुआ था।


नई सड़क पर सड़क के दोनों ओर खोखों की माकेंट है। इसमें से एक बाजार गढ़ रोड पर फूलों की है। जहां पर करीब 30 से अधिक फूलों के खोखें हैं जो कि फूल बेचने का काम करते हैं। इन दिनों शादी ब्याह का सीजन चल रहा है तो इस फूल बाजार में दिन रात चहल पहल रहती है। विदाई की गाड़ियां सजने के लिए आती रहती हैं। इसके अलावा फूलों की बड़ी संख्या में बिक्री होती है। आज तड़के करीब 3 बजे इस फूल बाजार में भयंकर आग लग गई। आग ने पहले फूल के एक खोखें को अपनी चपेट में लिया। उसके बाद देखते ही देखते कई खोखें आग की चपेट में आ गए। जब तक पुलिस और दमकल की गाड़ियां पहुंचती कई दुकानें जलकर राख हो चुकी थीं। मौके पर दमकल की तीन गाड़ियां पहुंची और उन्होंने किसी तरह से आग पर काबू पाया। बताया जाता है कि इस अग्निकांड में करीब 10 लाख का नुकसान हुआ है।

यह भी पढ़े : समुद्र के रास्ते चोरी के मोबाइल विदेश में बेचता था शरद गैंग,कोर्ट परिसर से उड़ाया था अधिवक्ता का आईफोन

पहले भी लग चुकी है आग
नई सड़क पर रखे खोखों में पहले भी आग लग चुकी है। इसकी कई बार थाने में शिकायत की गई लेकिन पुलिस ने गौर नहीं किया। बता दें कि जहां पर खोखे रखे हुए हैं उसके पीछे निगम ने ढलाव घर बनाया हुआ है। जहां पर कूड़ा जाता है। इस कूड़े के ढेर में भी आए दिन आग लगाई जाती है। जिससे कि वह जल जाए। माना जा रहा है कि कूड़े के ढेर से निकली चिंगारी हवा से खोखों तक पहुंच और फूलबाजार को आग ने अपनी चपेट में ले लिया।

Story Loader