
गजब! एक ही बूथ पर एक महिला के नाम से बन गए दस वोट, वोटर लिस्ट में पकड़ी गड़बड़ी
मेरठ। चुनाव से पहले विशेष अभियान चलाकर बूथों पर नए मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट में शामिल कराने की प्रक्रिया इन दिनों चल रही है। यह पूरे नवंबर के महीने में चलाई जाएगी। कैंट विधान सभा का बूथ नंबर 264 दीवान पब्लिक स्कूल, वेस्ट एंड रोड के कमरा संख्या चार में बना हुआ है। इस बूथ की मतदाता सूची के अनुभाग 02 में साउथ एंड रोड भूसा मंडी निवासी महिला दिलकाश के नाम से दस वोट थीं। दिलकाश के पिता का नाम याकुश तथा मकान संख्या 240 लिखा है। मामला यहीं नहीं रूकता है, बल्कि यहीं से शुरू होता है। इस
महिला का नाम मतदाता सूची के क्रमांक 937, 938 ,940, 942, 943 ,944, 945, 946 ,947 और 948 पर दर्ज हैं। यह देख सभी हैरान रह गए। जिसके बाद मंडल अध्यक्ष विशाल कनौजिया के साथ उन्होंने विभिन्न बूथों का दौरा किया। इसके साथ ही जिले की सातों विधानसभा क्षेत्रों के हर बूथ पर आवेदन प्राप्त किए गए। इसके साथ ही उप जिला निर्वाचन अधिकारी एडीएम प्रशासन सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि रविवार को नए मतदाताओं के 10,031 आवेदन प्राप्त हुए। पूरे महीने में अभी तक इन आवेदनों की संख्या 31,033 पहुंच गई है।
मतदाता सूची को लेकर आयोग सख्त
इसके साथ ही बताया कि इन आवेदनों में 18 साल की आयु पूरी करने वाले 5267 युवा हैं। महिलाएं 13,702 तथा 34 दिव्यांग हैं। नाम काटने के लिए 3921 मृतक मतदाताओं के नाम के तथा 2205 ऐसे लोगों के आवेदन मिले हैं जो स्थान छोड़कर जा चुके हैं। साथ ही नाम और पते में सुधार के लिए 1049 आवेदन मिले हैं। वहीं डीएम के बालाजी ने बताया कि मतदाता सूची में गड़बड़ी को लेकर चुनाव आयोग सख्त है। मतदाता सूची में एक से ज्यादा बार दर्ज नाम को पकडऩे के लिए साफ्टवेयर उपलब्ध कराया गया है। इस शिकायत की तत्काल जांच कराकर समाधान कराया जाएगा।
Published on:
22 Nov 2021 01:26 pm
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
