
आतंकी संगठन अलकायदा ने अतीक अशरफ हत्याकांड का बदला लेने की धमकी दी है। अलकायदा की धमकी के इनपुट आईबी को मिले है। इस पर आईबी ने यूपी सरकार को आगाह कर दिया है।
बता दें अतीक और अशरफ की हत्या के बाद सीएम योगी ने विधायकों और मंत्रियों की सुरक्षा के लिए जरूरी दिशा—निर्देश जारी किए थे। सीएम योगी द्वारा जारी किए गए ये निर्देश उसी इनपुट का नतीजा थे जो आईबी के माध्यम से मिले थे।
कुख्यात आतंकी संगठन अलकायदा ने माफिया डॉन और बाहूबली अतीक अहमद की हत्या के मामले में भारत को धमकी दी है। इतना ही नहीं अलकायदा ने अतीक अहमद को शहीद करार दिया है। अलकायदा ने कहा है कि वह भारत से अतीक अहमद की मौत का बदला लेगा।
अतीक अहमद हत्याकांड की मुस्लिम संगठन कर चुके हैं निंदा
प्रयागराज में 15 अप्रैल की शाम मेडिकल के सामने पुलिस हिरासत में माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई थी।
यह भी पढ़ें : Eid-Ul-Fitr 2023: शाही ईदगाह में नमाज सुबह 7.45 बजे, मेरठ में रूट डायवर्ट
पुलिस ने मौके से तीन हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया था। उसके बाद इस हत्याकांड की गूंज पूरे देश में फैल गई थी। मुस्लिम संगठनों के साथ ही विपक्षी दलों ने भी हत्याकांड की निंदा करते हुए इस पर सवालिया निशान प्रदेश सरकार के ऊपर लगाए थे।
Updated on:
21 Apr 2023 08:31 pm
Published on:
21 Apr 2023 08:25 pm
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
