
TET Paper Out 2021 : इस शहर में हुई थी 7 लाख रुपये में डील, हरियाणा तक एसटीएफ ने बिछाया जाल
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
मेरठ . TET Paper Out 2021 : यूपी टीईटी पेपर लीक मामलो में अब तक एसटीएफ को पकड़े गए लोगों से काफी चौकाने वाली जानकारी हासिल हुई है। वेस्ट में पेपर आउट का सूत्रधार और मास्टमाइंड (Master Mind) अजित उर्फ बिट्टू निवासी खेड़ा हटाना बड़ौत और सुमित निवासी सोनीपत हरियाणा को बताया जा रहा है। इन दोनों की तलाश में अब एसटीएफ (STF) ने रात दिन एक कर दिया है।
दोनों की तलाश में यूपी से लेकर हरियाणा और दिल्ली में एसटीएफ (STF) ने जाल बिछा दिया है। गत शुक्रवार से एसटीएफ लगातार दबिश दे रही है। लेकिन ये दोनों अभी तक एसटीएफ के हाथ नहीं चढ़े हैं। बताया जाता है कि इन दोनों ने ही पेपर आउट (Paper Out) होने के बाद इनको बेचने के लिए दो गैंग बनाए थे। पहला गैंग तो मथुरा में पेपर बेचने का काम करता जबकि दूसरा गैंग गाजियाबाद के लोनी बस अडडे के पास। पुलिस का कहना है कि लीक हुआ पेपर (Leak Paper) बेचने के लिए दो गैंग बनने थे। दोनों गैंगों को पेपर आउट कर सौंप भी दिया गया था। गिरोह के लोग सक्रिय भी हो गए थे।
एसटीएफ मेरठ ने विकास पंवार उर्फ ताऊ निवासी एलम कांधला, शामली को गिरफ्तार कर शामली कोतवाली पुलिस को सौंपा था। आरोपी विकास ने पुलिस की पूछताछ में अजित उर्फ बिट्टू और सुमित के नाम बताए हैं। अब इन्हें नामजद आरोपी बनाया गया है। एसटीएफ ने फरार अजित की तलाश में बड़ौत और सुमित की तलाश में सोनीपत हरियाणा में दबिश दी,लेकिन दोनों ही आरोपी एसटीएफ के हत्थे नहीं चढ़ सके हैं। सीओ एसटीएफ (CO STF) ने बताया कि दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
लोनी में बस अडडे के पास होटल में सात लाख में बेचा था पेपर
शामली के मनीष मलिक उर्फ मोनू, रवि और धर्मेंद्र को 28 नवंबर 2021 में एसटीएफ मेरठ ने पकड़ा था। तीनों आरोपियों ने गाजियाबाद के लोनी बस अड्डे के पास होटल में विकास से पांच लाख रुपये में लीक हुआ पेपर खरीदा था। वैसे तो इसकी डील सात लाख में हुई थी। दो लाख रुपया पेपर खत्म होने के बाद देना था। विकास से पेपर लेने के बाद शामली का मनीष मलिक पेपर को लेकर मथुरा में शिक्षक निर्दोष चौधरी से मिले थे। उसे पेपर दिखाया, जिससे टीईटी के पेपर (TET Paper) होने की पुष्टि की।
Published on:
21 Dec 2021 07:02 pm
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
