4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पतंगबाजों ने बिजली विभाग के अफसरों को ला दिए पसीने, इसलिए कर्मचारी किए अलर्ट!

इन दिनों शहर के लोग झेल रहे यह बड़ी परेशानी, बिजली विभाग दिखा रहा मनमानी    
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 18 Jan 2018, 11:22 PM IST

meerut

मेरठ। बसंत पंचमी 22 जनवरी को है। बिजली विभाग के अफसरों आैर बिजलीघरों के कर्मचारियों को पसीना आ रहा है। यह सिलसिला बसंत पंचमी तक चलेगा। लोग परेशान हो रहे हैं वह अलग। बिजली विभाग के कर्मचारी उनकी शिकायतें दूर करने में अपनी मनमानी दिखा रहे हैं। एेसे में बिजली अफसरों ने बिजलीघरों के कर्मचारियों को बसंत पंचमी तक अलर्ट किया है, ताकि लोग परेशानी नहीं झेलें। बिजलीघर के कर्मचारियों काे दिन में सीढ़ी लेकर कर्इ बार अपने क्षेत्र में निकलना पड़ रहा है।

चाइनीज मांझे से बढ़ रहे फाॅल्ट

चाइनीज मांझे पर प्रतिबंध के बावजूद यह चोरी-छिपे खूब बिक रहा है। पतंगबाजी में चाइनीज मांझे का जमकर इस्तेमाल किया जा रहा है। चाइनीज मांझा प्लास्टिक, लोहे व कांच के पाउडर समेत अन्य धातुआें को मिलाकर बनाया जाता है। इससे चाइनीज मांझे की धार ज्यादा पैनी होती है। साथ ही इसमें लोहे के पाउडर का इस्तेमाल किए जाने के कारण बिजली के फाॅल्ट भी बढ़ाते हैं। दरअसल, पतंग यदि बिजली के खंभे में उलझ जाए या मांझा बिजली के तारों से टकरा जाए, तो फाॅल्ट होने की संभावना उतनी ही बढ़ जाती है। चाइनीज मांझे के कारण शहर के पुराने इलाकों में फाॅल्ट करीब 20 फीसदी ज्यादा बढ़ गए हैं।

लोग हैं परेशान

घंटाघर, खैर नगर, कोतवाली, लिसाड़ी गेट, ब्रह्मपुरी, माधवपुरम, वैली बाजार, लाला का बाजार, देहली गेट, जाटव गेट, प्रहलाद नगर, सदर, लालकुर्ती, गोला कुआं, बुढ़ाना गेट, इंदिरा चौक, सुभाष नगर, बेगमबाग, पीएल शर्मा रोड समेत अन्य पुराने इलाकों में बिजली के फाॅल्ट बढ़े हैं। बिजली के कट बार-बार लगने से लोगों को बिजली व पानी परेशान किए हुए है। यहां सबसे ज्यादा पतंगबाजी भी होती है। यहा घनी आबादी व संकरे गली-मोहल्ले होने के कारण पतंग बिजली के खंभों व तारों में उलझने से फाॅल्ट ज्यादा बढ़ गए। एसर्इ अर्बन संजय अग्रवाल का कहना है कि बसंत पंचमी पर चाइनीज मांझे से फाॅल्ट बढ़ गए हैं, इसलिए बिजलीघरों के स्टाफ को 22 जनवरी तक अलर्ट रहने के लिए कहा गया है, ताकि उनके क्षेत्र में पतंगबाजी के दौरान पतंगें बिजली के खंभों व तारों में उलझें तो तुरंत सही किया जा सके। जिससे लोगों को परेशानी न हो।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश