
meerut
मेरठ ( meerut news) पिछले 15 दिन से पड़ी उमस भरी गर्मी के बाद शुरू हुई झमाझम बारिश से मौसम सुहावना हो गया। झमाझम बारिश से तापमान में गिरावट आने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। पिछले कई दिन से उमस भरी गर्मी से लोग परेशान थे। गर्मी ने लोगों का जीना दूभर कर दिया था। मौसम विभाग ने आने वाले दो दिन में बढ़िया बारिश की उम्मीद जताई है।
बुधवार सुबह मौसम का मिजाज बदल गया। आसमान में काले बादल घिर आए। सुबह करीब 10.30 बजे पहले हल्की बूंदाबांदी शुरू हुई। उसके बाद झमाझम बारिश होने लगी। बारिश होने से मौसम खुशगवार हो गया। लोगों को उमस भरी गर्मी से कुछ राहत मिली। बारिश ने किसानों के चेहरे पर भी मुस्कान बिखेर दी है। किसानों ने फसलों कि रोपाई की तैयारी शुरू कर दी है। गन्ने की फसल के लिए यह बारिश काफी फायदेमंद होगी।
झमाझम बारिश से शहर में सड़कों पर हुए जलभराव से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर की कई गलियों में जलभराव और कीचड़ के कारण लोगों को निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी बारिश होती रहेगी, जो कि किसानों के लिए राहत की बात है। बारिश होने से किसानों के चेहरे खिल गए हैं।
Updated on:
19 Aug 2020 11:50 pm
Published on:
19 Aug 2020 11:47 pm
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
