23 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Yogi government New Cabinet in UP : योगी मंत्रिमंडल में ये चेहरे दौड़ में शामिल, इन विधायकों का मंत्री बनना तय

Yogi government New Cabinet in UP भाजपा को प्रदेश में सरकार बनाने के लिए दो तिहाई बहुमत दिलवाने में पश्चिमी उप्र का भी अहम रोल रहा है। हालांकि विधानसभा चुनाव परिणाम 2022 में भाजपा को उतनी सीटें नहीं मिली। जितनी कि 2017 में मिली थी। लेकिन इस बार भाजपा के कई कददावर विधायक अपनी विधायकी बचाने में कामयाब रहे। प्रदेश में भाजपा सरकार पार्ट 2 के लिए मंत्रिमंडल गठन के नामों पर तेजी से विचार किया जा रहा है।

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

Mar 17, 2022

Yogi government New Cabinet in UP : योगी मंत्रिमंडल में ये चेहरे दौड़ में शामिल, इन विधायकों का मंत्री बनना तय

Yogi government New Cabinet in UP : योगी मंत्रिमंडल में ये चेहरे दौड़ में शामिल, इन विधायकों का मंत्री बनना तय

Yogi government New Cabinet in UP मंत्रिमंडल में इस बार पश्चिमी उप्र अपनी मजबूत पैरवी चाहता है। प्रदेश भर में पश्चिमी उप्र एकमात्र ऐसी जगह है जहां पर भाजपा को यहां का मतदाता आंख बंदकर वोट करता है। लेकिन उसके बाद भी इस क्षेत्र की मंत्रिमंडल में उपेक्षा की जाती रही है। पूर्व सरकार के मंत्रिमंडल में मेरठ जिले से मात्र दिनेश खटीक को ही दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री बनाया गया था। जबकि बिजनौर से अशोक कटारिया और शामली के थाना भवन से विधायक सुरेश राणा, मुरादाबाद से चौधरी भूपेंद्र सिंह को कैबिनेट में जगह दी गई थी। इस बार सुरेश राणा चुनाव हार गए हैं। चौधरी भूपेंद्र सिंह पश्चिमी उप्र में जाटों का बड़ा चेहरा माने जाते हैं।

पश्चिम यूपी में भाजपा जाट राजनीति के शिल्पकार में भूपेंद्र सिंह की गिनती होती है। इसी के बहाने भाजपा 2024 के आम चुनाव में जाट मतदाताओं को साधने की कोशिश करेंगी। जाट चेहरे के रूप में योगेश धामा जो कि बागपत से चुनाव जीते हैं और मोदीनगर की विधायक डा. मंजू सिवाच भी दावेदार हैं। पश्चिमी उप्र में गुर्जरों ने भाजपा की विजय में बड़ी भूमिका निभाई। गुर्जरों ने भाजपा को एकतरफा वोट किया। इस बिरादरी से मेरठ पश्चिमी उप्र के विधायक डा0 सोमेंद्र तोमर और बिजनौर से गुर्जर चेहरा अशोक कटारिया मंत्रिमंडल के प्रमुख दावेदारों में एक हैं। अशोक कटारिया पिछली सरकार में परिवहन मंत्री रह चुके है

यह भी पढ़े : Weather News Forecast : अप्रैल में जून जैसी गर्मी झेलने को रहिए तैयार, तापमान पर पड़ेगा अलनीनो का प्रभाव

पश्चिम उप्र में भाजपा के ठाकुर चेहरों की बात करें तो इस बार पार्टी ने दस ठाकुर प्रत्याशियों को टिकट दिया था। जिसमेें रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह नोएडा से रिकार्ड मतों से जीते हैं। पंकज का दावा भी काफी मजबूत माना जा रहा है। अनुसूचित जाति कोटे से पिछली सरकार में अंतिम समय में राज्यमंत्री बने हस्तिनापुर विधायक दिनेश खटीक को कैबिनेट का दर्जा मिल सकता है। दिनेशन ने दोबारा हस्तिनापुर जीतकर इतिहास रचा है। बात वैश्य चेहरों की करें तो पिछली गाजियाबाद के विधायक अतुल गर्ग और मुजफ्फरनगर के कपिल देव अग्रवाल के अलावा मेरठ कैंट से चुनाव जीते अमित अग्रवाल को मौका मिल सकता है। लेकिन इनमें सबसे अधिक दावेदारी अतुल गर्ग और कपिल देव की मानी जा रही है।