
Valentine Day : वेलेटाइन डे पर शादी करने की सोच रहे हैं तो त्याग दीजिए विचार,कारण जान हो जाएंगे हैरान
Valentine Day वेलेटाइन डे पर अगर शादी करने या फिर सात फेरे की बात सोच रहे हैं तो इस ख्याल को अपने दिमाग से निकाल दीजिए। क्योंकि इस दिन पूरे दिन और दूसरे दिन भी शादी का कोई मुहूर्त नहीं है। इस दिन शादी-विवाह और अन्य मांगलिक कार्यों पर रोक लगी हुई है।
पंडित अनिल शास्त्री ने बताया कि इस बार वेलेंटाइन डे पर किसी भी प्रकार का कोई मांगलिंक कार्य करने का मुहूर्त नहीं बन रहा है। उन्होंने बताया कि शादी जैसे महत्वपूर्ण कार्य शुभ मुहूर्त और शुभ लग्न में ही अच्छे होते हैं। इसके बिना अगर शादी जैसे महत्वपूर्ण कार्य किया जाता है तो इसके परिणाम जीवन में नकारात्मक भी होते हैं।
उन्होंने बताया कि उनके पास अब तक करीब 20 ऐसे परिजन आ चुके हैं जो कि अपने बच्चों की शादी 14 फरवरी को करना चाहते थे। उन्होंने इसके लिए सभी को मना कर दिया। क्योंकि इस दिन किसी प्रकार का भी कोई शुभ मुहूर्त नहीं बन रहा है। जिसके चलते इस बार 14 फरवरी यानी वेलेटाइन डे पर शादी विवाह का आयोजन नहीं हो सकेगा।बता दें हर साल 14 फरवरी को वेलेटाइन डे मनाया जाता है। इस दिवस को प्रेम दिवस के रूप में मनाते हैं। इसकी शुरूआत करीब एक सप्ताह पहले ही हो जाती है। प्रेमी युगल या युवाओं की चाहत होती है कि वे इस दिन अपनी शादी को करके यादगार बना ले। जिससे हर साल वे अपने शादी की वर्षगांठ को इस दिन मनाए।
Published on:
12 Feb 2022 03:35 pm
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
