16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather Update: UP के इन जिलों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि ने मचाई तबाही, बिजली गुल हाइवे बाधित

यूपी के पश्चिम जिलों में आज मौसम बदल गया। बदले मौसम में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि ने कई जिलों में तबाही मचाई है।

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

Apr 27, 2023

Weather Update यूपी में इन जिलों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि ने मचाई तबाही, बिजली गुल हाइवे बाधित

मेरठ में आई आंधी से दिल्ली देहरादून हाइवे पर गिरा होडिंग्स।

आज गुरुवार शाम पश्चिमी यूपी के जिलों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से तबाही मचाई है। आंधी और बारिश से हाइवे और एक्सप्रेस वे पर यातायात बाधित हुआ है।

आज शाम मौसम में बदलाव हुआ। इसके बाद तेज आंधी और बारिश शुरु हो गई। जो काफी देर तक जारी रही। यूपी के पश्चिमी जिलों में तेज आंधी के साथ आई बारिश और ओलावृष्टि से कई जिलों में भारी नुकसान की जानकारी है।

गुरुवार की शाम छह बजे के बाद मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा और मुजफ्फरनगर सहित पश्चिम यूपी के जिलों का मौसम बदल गया। पश्चिमी यूपी में मौसम बदलाव के चलते मेरठ, गाजियाबाद, बागपत, नोएडा, हापुड, मुजफ्फरनगर और शामली जिले में तेज आंधी के साथ बारिश हुई।

तेज आंधी से दिल्ली देहरादून हाइवे पर कई जगह पेड़ टूटकर गिर गए। इससे हाइवे पर यातायात बाधित हुआ। तेज रफ्तार आंधी और उसके बाद बारिश ने पश्चिमी यूपी के जिलों में भारी तबाही मचाई। आंधी और बारिश के कई जिलों में ओलावृष्टि की सूचना है।


यह भी पढ़ें : Weather Forecast Today: 30 अप्रैल तक लू से राहत, 7 डिग्री गिरा न्यूनतम तापमान

मेरठ में भी आई तेज आंधी से कई जगह होर्डिग और पेड़ गिरने की जानकारी है। ग्रामीणों के अनुसार, शाम को छह बजे अंधेरा छा गया। इस दौरान सड़कों पर वाहनों को लाइट ऑन करके चलना पड़ा।

शामली में भी तेज आंधी के साथ बारिश हुई है। आंधी से अधिकांश इलाकों की बिजली गुल हो गई है। जिससे लोगों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है।