23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gold Silver Price Today: चांदी की मांग बढ़ी तो दाम हुए बेकाबू, आज सोना भी चमका

Gold Silver Price Today: दीपावली नजदीक आते ही अब चांदी की मांग तेज हो गई है। चांदी और सोना की कीमत में आज तेजी आई है।

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

Sep 29, 2023

today gold silver price

दीपावली के मददेनजर बढ़ी चांदी की डिमांड तो दाम में आया उछाल।

Gold Silver Price Today: मेरठ सराफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में उछाल देखने को मिला है। आज मेरठ में चांदी का दाम 870.00 रुपए प्रति किलोग्राम बढ़ गया है। मेरठ सराफा में शुक्रवार को बाजार खुलने के बाद जोरदार तेजी देखी गई है। घरेलू बाजार में सोने और चांदी की कीमत में उछाल देखने को मिला। 24 कैरेट सोने का भाव करीब 140.00 रुपए प्रति दस ग्राम तक चढ़ गया। आज 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 57500.00 रुपए है। इसी तरह चांदी में 870.00 रुपए प्रति किलोग्राम की तेजी आई है। जिसके बाद चांदी का भाव बाजार में 71,390.00 रुपए प्रति किलोग्राम पहुंच गया है।

गुरुवार को रहा था ये भाव
इससे पहले गुरुवार को सोना और चांदी के दाम में गिरावट दर्ज की गई थी। गुरुवार को मेरठ में सोने का भाव 530.00 /रुपए प्रति दस ग्राम कम हुआ था। गुरुवार को बाजार बंद के समय सोने का भाव 57,360.00 रुपए प्रति दस ग्राम था। जबकि चांदी का भाव गुरुवार को 10.00 रुपए प्रति किलोग्राम ही कम हुआ था। गुरुवार को चांदी 70,520.00 प्रति किलोग्राम के स्तर पर बंद हुई थी। पिछले दस दिन में सोने की कीमत में करीब 2000.00 रुपए प्रति दस ग्राम की कमी आई है। वहीं चांदी की कीमत की बात करें तो इसमें करीब 1000.00 रुपए प्रति किलोग्राम की कमी आई है।

यह भी पढ़ें : World Heart Day 2023: हार्ट अटैक की स्थिति में CPR जीवनरक्षक, आप भी अपना सकते हैं ये प्रक्रिया

दीपावली पर बढ़ जाती है चांदी की डिमांड
मेरठ सराफा बाजार में दीपावली के मौके पर चांदी की डिमांड में तेजी आती है। दीपावली के अवसर पर चांदी के बर्तन, चांदी की लक्ष्मी गणेश मूर्ति, चांदी के सिक्के के अलावा जेवर की मांग काफी अधिक बढ़ती है। इसके चलते चांदी की मांग में भी तेजी आती है। मेरठ सराफा बाजार में प्रतिदिन करीब 500 किलोग्राम चांदी के विभिन्न प्रकार के आइटम तैयार किए जाते हैं।