13 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gold silver Price Update: एक महीने में 4 हजार महंगा हुआ सोना, चांदी पर बढ़े 8 हजार रुपए

Gold Silver Price Update Today : मार्च के महीने में सोना चांदी के दामों में तेजी आई है। सोना जहां 4 हजार रुपए तक महंगा हुआ। वहीं चांदी भी 8 हजार रुपए महंगी हो गई।

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

Apr 01, 2023

Gold silver Price Update: एक महीने में 4 हजार महंगा हुआ सोना, चांदी पर बढ़े 8 हजार रुपए

एक महीने में 4 हजार महंगा हुआ सोना

मार्च 2023 के शुरुआती दिनों से ही सोना और चांदी की कीमतों में तेजी देखी गई। 1 मार्च को 24 कैरेट सोने का भाव प्रति दस ग्राम 55.900 रुपए था।

मार्च महीने के अंतिम दिन 31 तारीख को सोने का भाव बढ़कर 59.740 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। यानी मार्च माह में ही सोने के दाम में करीब 4 हजार रुपए का उछाल आया।

मार्च माह में चांदी के भाव की बात की जाए तो एक मार्च को शुद्ध चांदी का दाम 64,470 रुपए प्रति किलोग्राम था। जो कि मार्च के अंतिम दिन यानी 31 तारीख को 72,420 रुपए प्रति किलोग्राम रिकार्ड किया गया।

मार्च महीने में चांदी की कीमत में जबरदस्त उछाल आया है। मार्च में ही चांदी के दाम करीब 8 हजार रुपए प्रति किलोग्राम तक बढ़े हैं।


यह भी पढ़ें : 1 अप्रैल से मेरठ समेत पूरे प्रदेश में महंगी हो जाएगी शराब, जानिए देशी और बियर पर कितना बढ़ा दाम

जनवरी से लेकर मार्च तक सोना और चांदी के दामों में तेजी है। इन तीन महीने में सोना और चांदी की कीमतें आसमान पर पहुंच गई है।

दोनों कीमती धातुओं पर औसत दो हजार रुपए से अधिक का इजाफा हुआ है। 31 मार्च 2023 को 24 कैरेट सोने का दाम 59,740 रुपए प्रति दस ग्राम है।

जबकि चांदी के रेट में 72,420 रुपए प्रति किलोग्राम रहे थे। एक जनवरी 2023 को 24 कैरेट सोने का भाव 57,120 रुपए प्रति दस ग्राम था।

जबकि चांदी का भाव 68,940 रुपए प्रति किलोग्राम। इस हिसाब से चांदी के दामों में इन तीन महीने में सबसे अधिक दाम बढ़े हैं। चांदी पर तीन महीने में करीब 2500 रुपए की औसत बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है।