28 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gold silver Price Today: दो दिन में कम हुआ सोना-चांदी का भाव, आज 10 ग्राम सोना का ये है दाम

Gold Silver Price, Gold Silver Rate Update: दो दिन से सोना-चांदी के दाम में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। सोना दो दिन में 310 रुपए प्रति दस ग्राम और चांदी 420 रुपए प्रति किलोग्राम कम हुई है।

less than 1 minute read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

Sep 13, 2023

today gold silver price

Gold silver Price Today: दो दिन में कम हुआ सोना-चांदी का भाव, आज 10 ग्राम सोना का ये है दाम

Gold Silver Price, Gold Silver Rate Update: आज सोना-चांदी की कीमत कम हुई है। आज 24 कैरेट सोने का भाव 58,660 प्रति दस ग्राम है। जबकि 99 प्रतिशत शुद्ध चांदी का भाव 71,340 रुपए प्रति किलोग्राम है। सोना चांदी के दाम में पिछले दो दिन से गिरावट का दौर जारी है। इससे पहले मंगलवार को सोने की कीमत में 290 रुपए प्रति दस ग्राम की गिरावट आई थी। जिसके बाद सराफा बाजार में सोने का भाव 58,780 रुपए प्रति दस ग्राम हो गया था। इसी तरह से चांदी के दाम में मंगलवार को 30 रुपए की मामूली कमी आई थी। जिसके बाद चांदी का भाव 71,720 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोना चांदी की कीमत की बात करें तो 24 कैरेट सोने का भाव 58,690 रुपए प्रति दस ग्राम है। आज सोने की कीमत में लखनऊ में 90.00 रुपए की कमी आई है। लखनऊ में आज चांदी का भाव 71,370.00 रुपए प्रति किलोग्राम है। आज चांदी के दाम में 350.00 रुपए प्रति दस ग्राम की कमी आई है।

यह भी पढ़ें : Petrol diesel Price: वाहन में तेल डलवाने से पहले जान लें आज क्या है पेट्रोल-डीजल का भाव

सितंबर के शुरूआत से सोना और चांदी के दाम में तेजी बनी हुई थी। लेकिन पिछले एक सप्ताह से सोना—चांदी के दामों में अब कुछ कमी आई है। सराफा बाजार के व्यापारियों की माने तो आने वाले दिनों में सोना चांदी का दाम और कम होने की उम्मीद है। अभी शादी और शुभ मुहूर्त की शुरूआत नहीं हुई है। इस कारण बाजार में सोना चांदी के आभूषण की डिमांड कम है। इसके चलते भी कीमतों में गिरावट दर्ज की जा रही है।