14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सोना-चांदी की बढ़ती कीमत पर ब्रेक, आज UP के शहरों का जानिए दाम

आज 18 दिसंबर रविवार को सोना-चांदी की बढ़ती कीमतों में ब्रेक लग गया। आज यूपी के शहरों में सोना-चांदी का भाव स्थिर है। लखनऊ में 24 कैरेट सोना 54,680 रुपए प्रति दस ग्राम है।

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

Dec 18, 2022

सोना-चांदी की बढ़ती कीमत पर ब्रेक, आज UP के शहरों का जानिए दाम

सोना-चांदी की बढ़ती कीमत पर ब्रेक, आज UP के शहरों का जानिए दाम

दिसंबर माह में सोने की कीमतों ने रिकार्ड तोड़ दिया। तेजी से बढ़ते सोना-चांदी कीमतों से सराफा कारोबारी भी हैरान हैं। आज 18 दिसंबर को सोना-चांदी की कीमत में किसी प्रकार की बढ़ोत्तरी नहीं हुई है। आज सोना चांदी के दाम स्थिर हैं।


मेरठ सराफा बाजार में सोना-चांदी दाम
मेरठ सराफा बाजार एशिया की सबसे बड़ी सोना-चांदी के जेवर की मंडी मानी जाती है। आज मेरठ में 24 कैरेट सोने का भाव 54,340 रुपए प्रति दस ग्राम है। जबकि चांदी का दाम 67,530 रुपए प्रति किलोग्राम है। शनिवार को कारोबारी सत्र की बंदी के समय भी यहीं भार रहा था। आज दिन में मेरठ में सोना चांदी की यही कीमत रहने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें : कच्चे तेल की कीमतों में आई कमी, UP में बदले पेट्रोल-डीजल के दाम


लखनऊ सोना-चांदी भाव
यूपी की राजधानी लखनऊ में आज 18 दिसंबर को सोना-चांदी का दाम स्थिर है। आज लखनऊ में 22 कैरेट 1 ग्राम सोने का दाम 5,010 रुपए है। जबकि 22 कैरेट के 8 ग्राम सोने की कीमत 40,080 रुपए हैं। 22 कैरेट 10 ग्राम सोने का दाम आज 50,100 रुपए हैं।


लखनऊ सराफा बाजार में आज रविवार को 24 कैरेट 1 ग्राम सोने की कीमत 5,464 रुपए और 8 ग्राम सोने का दाम 43,712 रुपए है। जबकि 10 ग्राम सोने का दाम 54,640 रुपए है। आज लखनऊ में चांदी का भाव 69,000 रुपए प्रति किलोग्राम है।

यह भी पढ़ें : आज लखनऊ सहित पूर्वी UP में 3 डिग्री तक बढ़ेगा पारा, जानिए मौसम का हाल



प्रयागराज में सोना-चांदी भाव
आज रविवार को प्रयागराज में भी सोना—चांदी का दाम स्थिर है। आज सोने की कीमतें 54,780 रुपये प्रति दस ग्राम है। वहीं चांदी का भाव 69,540 रुपये प्रति किलो है।


सोने-चांदी के ज्वैलरी मेकिंग पर भाव के उतार-चढ़ाव का पड़ता है। यूपी के हर जिले में मेकिंग चार्ज अलग होता है। कीमते भी मेकिंग चार्ज के हिसाब से तय की जाती हैं।

यह भी पढ़ें : बैंडबाजा और आतिशबाजी वाली बारात में निकाह नहीं पढ़वाएंगे मौलाना, फैसला 1 जनवरी से लागू



इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डा संजीव अग्रवाल ने बताया कि सोने—चांदी के भाव में पिछले तीन माह से तेजी आई है। अब दोनों धातुओं की कीमत तेजी से बढ़ रही हैं। इससे ग्राहकों का रुझान सोने-चांदी के प्रति कम हो रहा है।