15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लखनऊ में चांदी 70 हजार के पार, आज UP में सोने का ये है भाव

लखनऊ में चांदी का दाम 70 हजार रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया है। जबकि सोने की कीमत 54 हजार के पार हैं। UP में सोना-चांदी के दाम इन दिनों बढ़ रहे हैं।

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

Dec 17, 2022

लखनऊ में चांदी 70 हजार के पार, आज UP में सोने का ये है भाव

यूपी के सराफा बाजार में आज सोना महंगा, चांदी हुई सस्ती

आज शनिवार को यूपी के सराफा बाजार में सोने—चांदी के दाम में बदलाव हुआ। आज 24 कैरेट सोने का भाव 230 रुपए प्रति दस ग्राम बढ़ गया। जबकि चांदी का दाम 170 रुपए प्रति किलोग्राम कम हुआ।

15 दिसंबर को लखनऊ में चांदी का भाव 70,500 प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया था। लेकिन आज दाम में 170 रुपए की गिरावट के बाद कीमत 70 हजार रुपए से नीचे आ गई हैं।


मेरठ सराफा बाजार में सोने का भाव
आज 17 दिसंबर को मेरठ सराफा बाजार में सोने का दाम 230 रुपए की बढ़त के साथ 54,340 रुपए प्रति दस ग्राम हो गया। इससे पहले शुक्रवार को 24 कैरेट सोने के दाम में 570 रुपए की गिरावट दर्ज की गई थी। जिसके बाद कीमत 54,680 रुपए प्रति दस ग्राम पहुंच गई थीं।


यह भी पढ़ें : UP में शनिवार को बदली पेट्रोल-डीजल की कीमत, जानिए प्रमुख शहरों का भाव


मेरठ में चांदी की कीमत
आज शनिवार को चांदी की कीमत मेरठ में 170 रुपए की गिरावट के बाद 67,520 रुपए प्रति किलोग्राम हैं। इससे पहलेे 15 दिसंबर को चांदी के दाम में 1,440 रुपए की गिरावट दर्ज की गई थी। जिसके बाद चांदी का भाव 67,690 रुपए प्रति किलोग्राम पहुंच गया था।


लखनऊ में सराफा बाजार भाव
लखनऊ में आज शनिवार 17 दिसंबर को सोने की बदली कीमतों के मुताबिक 22 कैरेट एक ग्राम सोने का भाव 5,010 रुपए है। 22 कैरेट के 8 ग्राम सोने की कीमत 40,080 रुपए और दस ग्राम 10 ग्राम सोने का दाम 50,100 रुपए है।


यह भी पढ़ें : सर्द हवाओं से इन जिलों का तापमान 5 डिग्री नीचे, UP में आज ठंड का ये है हाल


24 कैरेट सोने के 1 ग्राम का दाम 5,464 रुपए, 8 ग्राम सोने का मूल्य 43,712 रुपए और 10 ग्राम सोने का दाम 54,640 रुपए है। लखनऊ में आज चांदी की कीमत 69,000 रुपए प्रति किलोग्राम दर्ज की है। चांदी का दाम आज कुछ कम हुआ है। जिससे यह 70 हजार रुपए से नीचे आ गई है।