16 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कार्तिक पूर्णिमा पर आज ऐसा है मौसम का हाल, तीन दिनों में गिरेगा 2 से 4 डिग्री तापमान

Today Kartik Purnima weather condition in UP आज कार्तिक पूर्णिमा के दिन प्रदेश के अधिकांश शहरों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। न्यूनतम तापमान में सुबह प्रमुख महानगरों में न्यूनतम तापमान अन्य दिनों की अपेक्षा आज कम है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश का औसत न्यूनतम तापमान कार्तिक पूर्णिमा के दिन 20 डिग्री के आसपास रिकार्ड किया गया है। जबकि पूर्वांचल का अधिकतम तापमान 33 डिग्री के आसपास है। पश्मिाचंल के अधिकतम तापमान की बात करें तो यह 30 डिग्री के आसपास है।

less than 1 minute read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

Nov 08, 2022

56.jpg

Today Kartik Purnima weather condition in UP आज कार्तिक पूर्णिमा के दिन की शुरूआत सूरज की किरणों के साथ हुई है। आज अन्य दिन की अपेक्षा तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। आज प्रदेश के पश्चिमांचल जिलों के ग्रामीण इलाकों में कोहरे की आहट देखी गई। पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से आगामी 9 नवंबर तक मौसम के परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान उत्तर पूर्वी हवाएं चलने से अधिकांश जिलों में रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

10 नवंबर से हवाओं की दिशा में बदलाव की संभावना मौसम विभाग द्वारा जताई गई है। जो उत्तर पूर्वी से उत्तर पश्चिमी होने की संभावना है। इसके चलते पहाड़ों की तरफ से आने वाली ठंडी हवाएं के प्रभाव से प्रदेश के कुछ जिलों में रात्रि तापमान में और अधिक गिरावट दर्ज की जाएगी। उत्तरी हवाओं के प्रभाव से आने वाले तीन दिनों में तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अधिकांश स्थानों पर आगामी दिनों में मौसम शुष्क रहेगा।


यह भी पढ़ें : Chandra Grahan 2022 : साल के आखिरी चंद्रग्रहण पर 110 साल बाद बन रहा ये अशुभ संयोग

आज प्रदेश के प्रमुख जिलों में तापमान की करें तो सुबह के समय लखनऊ का अधिकतम तापमान 32 डिग्री के आसपास रिकार्ड किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रहा। कानपुर का अधिकतम तापमान 32:4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21:6 डिग्री रहा। वाराणसी का अधिकतम तापमान 31:2 डिग्री और न्यूनतम 20:4 डिग्री रहा। पश्चिमी उप्र के जिलों में आज कार्तिक पूर्णिमा पर औसत न्यूनतम तापमान 19:8 डिग्री और अधिकतम 30:4 डिग्री दर्ज किया गया।