
Chhath Puja 2022 : आस्था की अंजुरी से व्रतियों ने दिया उगते सूर्य को अर्घ्य, घाटों पर बिखरी छठ की छटा
Chhath festival Puja 2022 लोक आस्था का महापर्व छठ आज उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हो गया। चार दिनों से चल रहे छठ महापर्व में आज लाखों छठ व्रतियों ने छठ के लिए बनाए गए पावन घाट पर उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया। कार्तिक शुक्ल पक्ष की पष्ठी के दिन घाटों पर चार बजे से ही उल्लास का माहौल दिखाई दे रहा था। घाटों पर मेले जैसा नजारा दिखाई दिया। दीपों की पवित्र ज्योति के साथ पारंपरिक गीत गाती महिलाएं घाट पहुंचीं। व्रतियों ने सूर्योदय वंदन के साथ पानी में खड़े हो आस्था की अंजूरी से सूर्य देवता को अर्घ्य दिया।
छठ पर्व पर घाटों में लाखों श्रद्धालु की उपस्थिति अविस्मरणीय क्षण के गवाह बने। छठ व्रतियों की इस भीड़ में सभी धर्म व समाज के लोग शामिल रहे। गाजियाबाद के हिंडन घाट पर भी रात से ही छठ पर्व की तैयारी चल रही थी। सूर्य साधकों एवं साधिकाओं ने छठ पर्व आज सुबह घाट पर उपस्थित होकर छटा बिखेरी। निर्जल उपवास में व्रतियों ने घंटों कमर भर गंगा व कृत्रिम तालाब के पानी में खड़े रहकर सूर्य को अर्घ्य दिया।
सड़कों और घाटों पर सहयोग व प्रेम का अद्भुत नजारा दिखा। बिना किसी वैदिक मंत्र और कर्मकांड के मनाए जाने वाले लोक आस्था पर्व छठ के इस मौके पर लाखों व्रतधारियों ने फल और कंद मूल से उगते सूर्य को अर्घ्य दिया।
Updated on:
31 Oct 2022 08:56 am
Published on:
31 Oct 2022 08:53 am
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
