19 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Today Weather Update: तापमान 40 के पार, उमस भरी गर्मी से लोग परेशान, जाने आज मौसम का हाल

Today Weather Update: एक बार फिर से तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं। आज दिन में तापमान बढ़ने के साथ उमस भी परेशान करेगी। इस सप्ताह बारिश की संभावना कम है।

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

Jul 03, 2023

Today Weather Update: तापमान पहुंचा 40 के पार, उमस भरी गर्मी से लोग परेशान, जाने आज मौसम का हाल

Today Weather Update: तापमान पहुंचा 40 के पार, उमस भरी गर्मी से लोग परेशान, जाने आज मौसम का हाल

Today Weather Update: पिछले सप्ताह झमाझम बारिश के बाद रविवार से मौसम में उमस है। लोग उमस भरी गर्मी से परेशान हैं। मौसम में नमी के कारण रविवार को मेरठवासी उमसभरी गर्मी के चलते घरों से बाहर नहीं निकले। तेज धूप और बादलों की आवाजाही के बीच उमस ने पसीना निकाला। अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 94 से 64 प्रतिशत रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज सोमवार को अधिकतम 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर ही रहने की उम्मीद है। जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। इस सप्ताह मेरठ और आसपास के जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। हवा की गति आठ से 10 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है।

पिछले सप्ताह कई दिन हुई बारिश
मौसम विभाग की मानें तो मेरठ और दिल्ली एनसीआर में पिछले सप्ताह बारिश हुई थी। बारिश से तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई थी। मौसम विज्ञानी डा.ॅ एन सुभाष ने बतया कि बरसात के चलते एनसीआर के तापमान में अधिक बदलाव नहीं होगा।
हवा की बात करें तो यह लगातार साफ बनी हुई है। मेरठ और आसपास के जिलों में एयर क्वालिटी इंडेक्स 70 है। इस स्तर की हवा को संतोषजनक कहा जा सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिन में वायु गुणवत्ता का स्तर इसी के आसपास रहेगा।

यह भी पढ़ें : Kanwar Yatra 2023: रोडवेज बस का किराया बढ़ा, हरिद्वार और दिल्ली जाना हुआ महंगा, देखे सूची

उन्होंने बताया, मानसून ने पूरे देश को कवर कर लिया है। मानसून खास तौर से पूर्वोत्तर राज्यों में तेजी से सक्रिय हुआ है। अगले पांच दिनों तक पूर्वोत्तर राज्यों में भारी से बहुत अधिक भारी बरसात का पूर्वानुमान है।

कल से सावन का महीना लग रहा है। इस बार सावन के महीने में बारिश समान्य रहने की उम्मीद है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष ने बताया कि जुलाई में मानसून समान्य रहेगा और तापमान में वृद्धि होगी। उन्होंने बताया कि अभी करीब 6 दिन तक उमस इसी तरह से परेशान करेगी।