23 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather Update Today : पहाड़ी हवाओं से इन जिलों में पारा 30 डिग्री के नीचे, ठंड दिखाने लगी असर

Weather Update Today in UP पहाड़ी हवाओं के चलते अधिकतम तापमान अब 30 डिग्री के नीचे आ गया है। जिसके चलते ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। उत्तराखंड की ओर से चली ठंडी हवाओं का उप्र के मैदानी जनपदों के मौसम पर असर पड़ रहा है। जिसके चलते मौसम में तेजी से परिवर्तन हो रहा है। हालांकि एनसीआर के जिलों की स्थिति वायु प्रदूषण से काफी खराब है। आज रविवार को सुबह की शुरूआत गुनगुनी धूप और ठंडी हवाओं के साथ हुई। तापमान भी इस समय 28 डिग्री है। वहीं न्यूनतम तापमान 18 डिग्री है।

less than 1 minute read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

Nov 06, 2022

Weather Update Today : पहाड़ी हवाओं से इन जिलों में पारा 30 डिग्री के नीचे, ठंड दिखाने लगी असर

Weather Update Today : पहाड़ी हवाओं से इन जिलों में पारा 30 डिग्री के नीचे, ठंड दिखाने लगी असर

weather update Today in UP आज रविवार को मौसम काफी खुशनुमा है। ठंडी हवाओं के बीच लोग गुनगुनी धूप का आनंद ले रहे हैं। तापमान में भी कमी आई है। ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। बुजुर्ग और बच्चों को चिकित्सकों ने ठंड से बचने की सलाह दी है। उप्र में अब तापमान में कमी आने से ठंड का असर शुरू हो चुका है। अधिकांश जिलों में तापमान धीरे—धीरे कम हो रहा है और अधिकतम और न्यूनतम तापमान का अंतर भी कम होने लगा है।

उत्तराखंड से चल रही ठंडी हवाओं ने उप्र के मैदानी इलाकों पर असर डाला है। जिसके चलते इन जिलों में ठंड का असर होने लगा है। उत्तराखंड से लगे मैदानी जिलों में तो कोहरे ने भी दस्तक देनी शुरू कर दी है। मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में तापमान में और अधिक कमी आएगी। जिससे ठंड का प्रकोप बढ़ेगा।

यह भी पढ़ें : NCR air pollution : प्रदूषण से हालात बेकाबू, कोविड—19 से उबरे लोगों को चिकित्सकों की विशेष चेतावनी

पूर्वो्तर जिलों की बात करे तो कुछ जिलों में तापमान अभी 30 डिग्री के ऊपर है। जबकि पश्चिमी उप्र के जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री के नीचे आ चुका है।इस समय हवा की रफ्तार 11 किमी प्रति घंटा है और वातावरण में आर्द्रता 87 प्रतिशत है। मौसम कृषि वैज्ञानिकों ने बताया है कि यह समय फसली सीजन के लिए काफी अनुकूल है।