15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सर्द हवाओं से इन जिलों का तापमान 5 डिग्री नीचे, UP में आज ठंड का ये है हाल

गुरुवार को UP के अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे आ गया। प्रदेश में कोहरा और ठंडी हवाओं से लोग सहम रहे हैं।

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

Dec 17, 2022

सर्द हवाओं से इन जिलों का तापमान 5 डिग्री नीचे, UP में आज ठंड का ये है हाल

यूपी में सर्द हवा और कोहरे से सहमे लोग

सर्द हवाओं के चलते यूपी में पश्चिम जिलों में न्यूनतम तापमान में 5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। गुरुवार की रात भी सर्द हवाओं और धुंध के चलते काफी ठंडी रही। पश्चिम यूपी के अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री से नीचे आ गया है।


दिसंबर में अब तक का सबसे कम तापमान
दिसंबर में यह अब तक का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया है। इससे पहले नवंबर माह में तापमान 8.2 डिग्री दर्ज किया गया था। दूसरे सप्ताह में सर्दी अब पूरे चरम पर है। गुरुवार की सुबह यूपी के अधिकांश जिलों में मौसम साफ रहा और तेज धूप निकली। लेकिन सर्द हवाओं से धूप का असर कम रहा।


यह भी पढ़ें : सूर्य का धनु राशि में प्रवेश, 14 जनवरी तक मांगलिक कार्य पर पाबंदी


लखनऊ में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे
आज शुक्रवार को सुबह भी तापमान कम दर्ज किया गया। लखनऊ में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के नीचे पहुंच गया है। आज सुबह लखनऊ का न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री दर्ज किया गया।


मौसम वैज्ञानिक डा एन सुभाष के मुताबिक यूपी में आगामी दिनों में रात में ठंड बढ़ने और दिन में मौसम साफ रहने की संभावना है। सुबह के समय कोहरा पड़ने की आशंका है। रात में ठंड बढ़ने के बावजूद हवा तेज चलने से वायु प्रदूषण की स्थिति सुधरी है।


यह भी पढ़ें : UP में कंपकंपा देने वाली ठंड के बीच पाले का अलर्ट, जानिए आज मौसम का हाल

शीतलहर बढ़ा रही परेशानी
तेज हवा से मौसम का मिजाज बदल गया है। मंगलवार रात से चल रही तेज ठंड़ी हवा का दौर आज शुक्रवार को भी जारी है। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि आज दिन में कड़ी धूप के आसार हैं। पश्चिम यूपी के अधिकाश जिलों में आज न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना बनी हुई है।