17 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कंडक्टर की बेटी ने टोक्यो ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई, तोड़ा ये रिकॉर्ड

- 20 किलोमीटर के पैदल वॉक में राजस्थान की भावना जाट का तोड़ा रिकॉर्ड - पूर्वोत्तर रेलवे में कार्यरत प्रियंका का रेसवॉक में नया रिकॉर्ड, जीता गोल्ड मेडल

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Hariom Dwivedi

Feb 14, 2021

priyanka.jpg

पूर्वोत्तर रेलवे में कार्यरत प्रियंका ने शनिवार सुबह हुए इवेंट में 20 किलोमीटर की वॉक 1:28:45 घंटे में पूरा कर ली

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
मेरठ. रांची में चल रहे राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में ओलंपिक के लिए क्वॉलीफाई कर मेरठ की बेटी ने इतिहास रच दिया। इंटरनेशनल रेस वॉकर प्रियंका गोस्वामी ने राजस्थान की भावना जाट का रिकॉर्ड तोड़ते हुए टोक्यो ओलम्पिक (जुलाई 2021) के लिए जगह पक्की कर ली। पूर्वोत्तर रेलवे में कार्यरत प्रियंका ने शनिवार सुबह हुए इवेंट में 20 किलोमीटर की वॉक 1:28:45 घंटे में पूरा कर ली। इससे पहले यह रिकॉर्ड भावना जाट के नाम था, जिन्होंने 20 किलोमीटर की पैदल चाल 1:29:54 घंटे में पूरी की थी। बेटी की सफलता पर यूपी परिवहन विभाग में कंडक्टर रहे पिता मदन गोस्वामी बेहद खुश हैं। पत्रिका संवाददाता केपी त्रिपाठी से एक्सक्लूसिव बातचीत में उन्होंने बताया कि बेटी का सपना पूरा होते ही वह अपने अपने निलम्बन का गम भूल गये हैं। यूपी रोडवेज में कंडक्टर के पद पर काम करने वाले मदन गोस्वामी पिछले आठ साल से निलंबित चल रहे हैं।

प्रियंका के पिता मदन गोस्वामी ने बताया कि ओलम्पिक क्वालीफाई करने के लिए वह पिछले पांच साल से प्रयास कर रही थी। अब जाकर उसका सपना पूरा हुआ। मदन बताते हैं कि नौकरी जाने के बाद परिवार गंभीर आर्थिक संकट का सामना करने लगा था। अब प्रियंका को रेलवे में नौकरी मिल गई है, जिससे घर का खर्च चलता है। लेकिन वह अब भी निलंबित ही चल रहे हैं। फिलहाल, उनका मामला कोर्ट में लंबित है, लेकिन अब उन्हें प्रियंका की सफलता पर काफी खुशी है।

धैर्य ने दिलाई सफलता
मदन गोस्वामी ने बताया कि बेटी को खिलाने के लिए बादाम और देसी घी और दूध तो था नहीं लिहाजा अंकुरित चने और अनाज के बल पर ही बेटी को मजबूत बनाते रहे। जिससे उसमें आगे बढ़ने का हौसला आता चला गया। बुरे दिनों में जो धैर्य परिवार ने बनाया आज उसी का परिणाम है कि प्रियंका ने परिवार के साथ ही देश का नाम भी बुलंदियों पर पहुंचा दिया।

प्रियंका बोलीं- सपना सच होने जैसा
इंटरनेशनल एथलीट प्रियंका गोस्वामी ने कहा कि एक खिलाड़ी के लिहाज से ओलम्पिक का कोटा हासिल करना सबसे बड़ा सपना पूरा होने जैसा है। 24 वर्षीय एथलीट का कहना है कि माता-पिता का आशीर्वाद और ईश्वर की कृपा से वो टोक्यो ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। पिछली बार प्रियंका ने ओलंपिक क्वालीफाइंग के लिए आयोजित रेस वॉक में 36 सेकंड से चूक गई थीं।


यह भी पढ़ें : प्रियंका गांधी ने संगम में लगाई डुबकी, देखें तस्वीरें