8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Tomato Price: बर्गर-पिज्जा से टमाटर गायब, मैकडानल्ड्स और डोमिनोज आइटम बिना टमाटर

Tomato Price: टमाटर के बढ़े दामों का असर बर्गर-पिज्जा और मैकडानल्ड्स पर भी पड़ रहा है। बर्गर और पिज्जा से तो टमाटर गायब हो गया है। सैडविच भी बिना टमाटर का ही मिल रहा है।

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

Jul 17, 2023

,

बर्गर-पिज्जा से टमाटर गायब

Tomato Price: पिछले कुछ दिनों से खाने से गायब हुआ टमाटर ने बर्गर और पिज्जा के शौकिनों को झटका दिया है। बर्गर में सब कुछ है लेकिन टमाटर गायब है। यही नहीं पिज्जा और सैंडविच से टमाटर गायब हो गया है। है। सबसे अधिक चर्चा मैकडानल्ड्स की है। उसके फास्टफूड चेन पर मिलने वाले बर्गर में टमाटर भी लगाया जाता था। फास्टफूड चेन मैकडानल्ड्स के बर्गर से टमाटर गायब हो गया। सभी स्टोर पर नोटिस लगा दिया गया है। जिसमें टमाटर का गायब होना सीजनल इश्यू बताया जा रहा है। जिसमें लिखा कि अच्छी किस्म के टमाटर न मिलने के कारण तब तक अपनी विभिन्न डिश में टमाटर का इस्तेमाल नहीं करेंगे। जब तक बाजार में अच्छी किस्म के टमाटर नहीं आ जाएंगे है।

शास्त्रीनगर स्थित पीवीएस माल स्थित मैकडानल्ड्स के स्टोर पर एक नोटिस लगा है। स्टोर प्रबंधन का कहना था कि नोटिस दो माह पूर्व लगाया था। हालांकि स्टोर मैनेजर से इस विषय पर कुछ भी बताने से मना कर दिया। रामकुमार के बच्चों ने डोमिनोज पिज्जा मंगवाया था। उसमें टमाटर का छोटा टुकड़ा भी नहीं दिखाई दिया। शारदा रोड पर रूप राम बर्गर के बारे में लोगों ने बताया कि उनके बर्गर से टमाटर गायब हो गया है।

यह भी पढ़ें : Rapidx: मेरठ में रैपिडएक्स का फ्रेम स्लैब गिरा, मची चीख पुकार; 10 मजदूर घायल

इस पर उनके संचालक जितेंद्र ने बताया कि उनके बर्गर में टमाटर पहले से नहीं था। इसी रोड पर बच्चू बर्गर वाले ने बताया कि टमाटर काफी महंगा है। इसलिए जब ग्राहक मांगता है तभी वह उसमें रखते हैं। बता दें इस समय टमाटर का भाव 200 से 250 रुपए किलो है। मेरठ की सब्जी मंडी में टमाटर 120 से 150 रुपए के बीच बिक रहा है। अभी करीब 1 महीने तक टमाटर के दामों में किसी प्रकार की राहत की कोई उम्मीद नहीं दिखाई दे रही है।