
Bakrid 2023: मेरठ में गरम है बकरा बाजार
Bakrid 2023 : मेरठ में ईद उल अजहा यानी बकरा ईद की तैयारीं जोरों पर हैं। मेरठ के हापुड रोड स्थित बकरा बाजार में बाहर से आए पशु व्यापारियों से महंगे बकरे खंरीदे और बेचे जा रहे हैं। तोतापरी नस्ल का रूस्तम नाम का बकरा 2 लाख रुपए में बिका है। वहीं शाहरूख नाम के बकरे की बोली 2.50 लाख रुपए लग चुकी है। लेकिन पशु व्यापारी इसको 3 लाख रुपए से कम में बेचने को तैयार नहीं है। शाहरूख नामक बकरे का वजन 150 किलो बताया गया है।
मेरठ में राजस्थान और गुजरात से आते हैं पशु व्यापारी
मेरठ में ईद-उल-अजहा ;बकरीदद्ध पर कुर्बानी के लिए बकरों बिक्री कई महीने पहले शुरू हो जाती है। मेरठ में राजस्थान और गुजरात से पशु व्यापारी अच्छी नस्ल के बकरे बिक्री के लिए लाते हैं। मेरठ के बकरा बाजार में दूर-दूर से लोग कुर्बानी का बकरा खरीदने के लिए आते हैं। मेरठ में कई राज्यों के महंगे बकरे खरीदे जाते हैं। वहीं बुलंदशहर में भी महंगे बकरे खरीदे और बेचे गए हैं।
शाहरूख की खासियत
शाहरूख के मालिक शहजाद ने बताया कि शाहरूख की उम्र इस समय 2 साल है। इसका वजन एक कुंतल 50 किलो है। वहीं रूस्तम की उम्र ढाई साल बताई जा रही है। ये भी तोतापरी नस्ल का बकरा है। रूस्तम का वजन एक कंतल 60 किलो बताया जा रहा है। कुर्बानी के लिए इस बार तोतापरी और वागरा नस्ल के बकरों की डिमांड है। बागरा नस्ल का बकरे की कीमत तोतापरी बकरे की अपेक्षा कम होती है। वागरा नस्ल के पठान नाम के बकरे की कीमत 70 हजार रुपए है। शाहरूख और रूस्तम की एक दिन की डाइट पर करीब 500 रुपए का खर्च आता है। दोनों बकरे जूस पीते हैं और ड्राई फ्रूट्स खाते हैं। दोनों को चना, चावल, दाना खाने के लिए दिया जाता है।
कोरोना महामारी के बाद महंगी हुई कुर्बानी
2020 में कोरोना महामारी के बाद से बकरीद पर कुर्बानी महंगी हो गई है। कोरोना महामारी के बाद बकरों के दामों में उछाल आया है। बकरों की कीमत में आई तेजी का असर बकरीद पर पड़ा है। लोग दो साल पहले तक जहां 5 हजर रुपए की कीमत का बकरा खरीदकर ईद पर कुर्बानी ककरते थे। वहीं अब 10 हजार रुपए से कम कीमत पर कोई बकरा नहीं है।
पशु व्यापारियों का कहना है कि एक बकरा पालने में काफी खर्च आता है। बकरे के खानपान काफी महंगा हो गया है। अच्छी नस्ल के बकरे की एक दिन की खाना खुराक करीब 200 रुपए की पड़ती है। इसमें उसके लिए पत्ते के अलावा अन्य जरूरी चीजे भी शामिल होती हैं।
Published on:
27 Jun 2023 11:56 am
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
