5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मेरठ

VIDEO: एआरटीओ और सीओ एलआईयू ने किया यातायात का उल्लंघन तो मिली ये सजा

एसपी ट्रैफिक उतरे सड़क पर, लोगों को कर रहे जागरूक

Google source verification

मेरठ। मेरठ में आज जबरदस्त चेकिंग अभियान चलाया गया। यातायात का उल्लंघन करने वालों के चालान काटे गए। इस दौरान एआरटीओ श्वेता वर्मा और सीओ एलआईयू सहित कई अधिकारी यातायात के नियमों का उल्लंघन करते पाए गए तो ट्रैफिक पुलिस ने इनको भी नहीं छोड़ा। इन अधिकारियों का भी चालान काट दिया। हेलमेट नहीं लगाने वाले हो जाएं खबरदार, क्योंकि अब इसे ट्रैफिक विभाग स्वीकार नहीं करेगा। अब इसका खुद एसपी ट्रैफिक ने कड़ा संज्ञान लिया है। एसपी ट्रैफिक संजीव बाजपेयी ने हेलमेट को कड़ाई से लागू कराने के लिए समन्वय कमेटी गठित की है। एसपी ट्रैफिक संजीव वाजपेई ने बड़े स्तर पर चेकिंग अभियान चलाया। आज कई अधिकारी सीओ एलआईयू, इंस्पेक्टर, ट्रैफिक पुलिस के चालान काटे गए। कई जगह खुद ट्रैफिक और सिविल पुलिस वाले नियमों की धज्जियां उड़ाते मिले। जिन लोगों ने सीट बेल्ट हेलमेट और ड्राइविंग लाइसेंस नहीं लिया हुआ था, उनके चालान काटे गए। एसपी ट्रैफिक ने सिविल लाइन थाना इलाके के कमिश्नरी चौराहे पर अभियान चलाया।