देहरादून रेलवे स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण लंबी दूरी की ट्रेनों का संचालन 10 नवंबर 2019 से रोक दिया गया था। कई ट्रेनें हरिद्वार और देहरादून की बजाय मेरठ और सहारनपुर तक ही संचालित की जा रही थी। आठ फरवरी से इनका संचालन हरिद्वार और देहरादून तक शुरू किया जा रहा है। 12018 शताब्दी एक्सप्रेस शनिवार से देहरादून तक जाएगी, पहले ये हरिद्वार तक जा रही थी। संगम के साथ लिंक ट्रेन 14113 जो सामान्य रूप से मुरादाबाद होते हुए हरिद्वार जाती है, यह ट्रेन भी पिछले तीन महीने से मेरठ तक आ रही थी, अब यह ट्रेन देहरादून तक जाएगी।