1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ट्रांसफार्मर की एक चिंगारी ने स्वाहा कर दी किसान की लाखों की फसल

मेरठ के हस्तिनापुर क्षेत्र में बिजली विभाग की लापरवाही से हुआ किसानों का नुकसान
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 20 Apr 2018, 8:52 PM IST

meerut

मेरठ। हस्तिनापुर क्षेत्र के गांव बड़ी चामरोध के समीप विद्युत ट्रांसफार्मर के कारण एक किसान का 25 बीघा गेहूं की फसल आग में जलकर राख हो गई। गेहूं की फसल में लगी भीषण आग को देखकर आसपास काम कर रहे किसान ट्रैक्टर लेकर खेतों पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी, परंतु आग बुझाने तक कोई भी गाड़ी मौके पर नहीं पहुंची। गांव चामरोध निवासी कावल सिंह लगभग 10 वर्षों से खेती का काम करते हैं। पांच एकड़ 25 बीघा गेहूं की फसल पक कर तैयार थी।

यह भी पढ़ेंःयूपी बोर्ड छात्रों को उपलब्ध कराएगा डिजिटल लाॅकर, होगा यह फायदा

जुतार्इ करके आग पर काबू पाया

शुक्रवार सुबह लगभग नौ बजे गेहूं के खेत में खड़े ट्रांसफार्मर से अचानक निकली चिंगारी खेत में गिरी। देखते ही देखते गेहूं के खेत को आग ने अपनी चपेट में ले लिया। भीषण आग को देख आसपास खेतों पर काम कर रहे किसानों ने दौड़कर आग पर काबू पाने की कोशिश की, परंतु आग की विकरालता के आगे सभी प्रयास असफल रहे। उसके बाद ग्रामीणों ने ट्रैक्टर और हैरो से खेत की जुताई शुरू कर दी। उसके बाद ही आग पर काबू पाया गया। जब तक आग पर काबू पाया जाता, तब तक किसान कावल का 25 बीघा गेहूं जलकर राख हो चुका था। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में हर वर्ष आग लगने का सिलसिला काम नहीं हो रहा। प्रतिवर्ष बिजली से लगने वाली आग किसानों को लाखों रुपए का नुकसान पहुंचा देती है, जिसके बाद उनकी आर्थिक स्थिति और कमजोर हो जाती है।

यह भी पढ़ेंः आर्इएसआर्इ एजेंट के कहने पर सेना में भर्ती के लिए आया था मेरठ, यहां उसने खेला खतरनाक खेल...

बोले अधिकारी

इस संबंध में विद्युत उपखंड केंद्र कुन्हेडा के जेई पीपी सिंह ने बताया कि उपभोक्ताओं के बिजली घर पर बार-बार फोन आते रहते हैं। जंगल में गेहूं की फसल और गन्ने की फसल की कटाई जोरों पर है। पीने के पानी की दिक्कत को देखते हुए कुछ मिनटों के लिए विद्युत को सुचारु किया। सुचारू करते वक्त ही ट्रांसफार्मर से चिंगारी निकली होगी। सही जांच के लिए उन्होंने लाइनमैनों की टीम मौके पर भेज दी है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश