13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

साहब!मुझे पत्नी से बचाओ,शराब पीकर करती है ये गंदी डिमांड

अब तक पति से पीड़ित महिलाएं ही एसएसपी ऑफिस में शिकायत दर्ज करवाने पहुंचती थीं। लेकिन मेरठ एसएसपी ऑफिस में आज एक नया मामला आया। जिसमें पति ने शराबी पत्नी से बचाने की गुहार लगाई है।

less than 1 minute read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

Nov 16, 2022

साहब ! मुझे पत्नी से बचाओ,शराब पीकर मंगवाती है गुटका और सिगरेट,बरसाती है लात घूंसे

साहब ! मुझे पत्नी से बचाओ,शराब पीकर मंगवाती है गुटका और सिगरेट,बरसाती है लात घूंसे

मेरठ एसएसपी ऑफिस पहुंचा एक युवक अधिकारी के पैर पर गिर पड़ा। युवक बोला 'साहब! मुझे मेरी पत्नी से बचा लो,वो रोज शराब पीती है और मेरे से गुटखा और सिगरेट मंगवाती है। नहीं लाकर देने पर लात घूंसों से पिटाई करती है'। मैं उसके साथ नहीं रहना चाहता।

मेरठ एसएसपी ऑफिस पहुंचे रोहटा बाईपास निवासी युवक दीन मोहम्मद ने एसएसपी अपनी शराबी पत्नी के खिलाफ शिकायत की है। पीड़ित पति ने आरोप लगाया कि उसकी शराबी पत्नी रोज शराब पीती है। उसने पत्नी को शराब पीने से रोकने की बहुत कोशिश की,लेकिन वो मानती नहीं है।


यह भी पढ़ें : पंडित जी ! पत्नी की डिलीवरी का शुभ मुहूर्त बताइए,जरा...


पीड़ित युवत ने कहा कि पत्नी शराब पीकर उससे गुटखे और सिगरेट मंगाती है,नहीं लाकर देने पर वो उसकी लात—घूंसों से पिटाई करती है। उसने मारपीट का वीडियो भी बनाया है। दीन मोहम्मद ने बताया कि उसका निकाह एक साल पहले मेरठ कोतवाली क्षेत्र की युवती से हुआ था। निकाह के बाद से ही पत्नी का व्यवहार ठीक नहीं था। वह पहले रोज झगड़ा करती थी। इसके बाद वह परिवार से अलग पत्नी के साथ रहने लगा।


यह भी पढ़ें : तांत्रिक ने किया दुष्कर्म देवर ने बनाई वीडियो, एसएसपी के पास पहुंची पीड़िता

उनकी पत्नी रोज शराब पीती है और गुटखा और सिगरेट मंगवाती है। आरोप है कि पत्नी बिना बताए घर में रखी नगदी और जेवरात लेकर चली गई। दीन मोहम्मद पत्नी की तलाश करते हुए हुमायूं नगर पहुंचा तो वहां उनकी पत्नी एक कार में कुछ लोगों के साथ शराब पी रही थी। बताया कि जब उसने पत्नी के शराब पीने का विरोध किया तो पत्नी और उसके साथ बैठे लोगों ने भी लात-घूंसों से उसकी जमकर पिटाई की। पीड़ित दीन मोहम्मद ने पुलिस अधिकारियों से जांच कर कार्रवाई की मांग की।