1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मेरठ

VIDEO: कार की टक्कर के बाद ट्रक ड्राइवर से जमकर मारपीट, पुलिस से दुर्व्यवहार

मेरठ के रोडवेज बस अड्डे के सामने हुई भिड़ंत

Google source verification

मेरठ। रोडवेज बस अड्डे के सामने ट्रक और कार ड्राइवर के बीच जमकर मारपीट हुई। कार सवार युवक ने शराब के नशे में ट्रक में कार घुसेड़ दी। इससे बाद कार सवार युवक राहुल और दो दोस्त ने ट्रक चालक को टक्कर लगने के बाद पीटना शुरू कर दिया। ट्रक चालक पिंटू ने जब पूछा कि उसकी गलती क्या है। शराब के नशे में युवक इस कदर धुत थे कि चालक की पिटाई करते हुए खुद भी गिर पड़े। इसके बाद युवकों ने ट्रक चालक को कार में डालकर अपहरण करने की कोशिश भी की। घटना की जानकारी होने पर डायल 100 पुलिस की गाड़ी पहुंची तो भी युवक ट्रक ड्राइवर को पीटते रहे।कार चालक राहुल अपने दोस्तों के साथ बेगमपुल की ओर नशे की हालत में जा रहा था। पुलिस ने किसी तरह युवक को काबू में किया। गाड़ी के भीतर से शराब की बोतल और लाल, नीली वीआईपी बत्ती भी पुलिस को बरामद हुई। बताया जाता है कि तेजी से गाड़ी को आगे निकालने के चक्कर में कार का गेट ट्रक में जा घुसा, जिससे कार चालक ने ट्रक चालक को पीटना शुरू कर दिया। पुलिस ने कार चालक को पुलिस जीप में बैठकर थाने भेज दिया। थाने में भी आरोपी ने खूब हंगामा मचाया। पुलिस ने युवक का मेडिकल कराकर उसका चालान काट जेल भेज दिया।