15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अपराधी बनाने को पुलिस ने शिक्षक के घर रखा तमंचा, SSP ने लाइन हाजिर किए आरोपी सिपाही

खरखौदा थाना में तैनात दो सिपाहियों ने निर्दोष शिक्षक को फंसाने के लिए उसकी बाइक में तमंचा रख दिया। इसके बाद गिरफ्तार कर हवालात में बंद कर दिया। एसएसपी ने आरोपी दोनों सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया।

less than 1 minute read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

Sep 28, 2023

meerut news

शिक्षक के घर पहुंचे थाना खरखौदा के सिपाही का बाइक के पास खड़े होने का सीसीटीवी फुटेज।

मेरठ के थाना खरखौदा में तैनात दो सिपाहियों को आज एसएसपी ने लाइन हाजिर कर दिया है। मामला खरखौदा के कस्बे में रहने वाले एक शिक्षक को तमंचा रखने के फर्जी आरोप में हवालात में बंद करने से जुड़ा हुआ है। बताया जाता है कि थाना खरखौदा में तैनात सिपाही दिनेश और संतोष कुमार को एकलव्य एकेडमी में पढ़ाने वाले शिक्षक अंकित को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का आरोप है कि अंकित की बाइक से तमंचा बरामद हुआ है। पुलिस ने शिक्षक अंकित को हवालात में बंद कर दिया। अंकित के परिवार की सभी महिलाएं और पुरूष रात में ही आईजी मेरठ नचिकेता झा के आफिस पहुंची और मिलने की मांग करने लगी। महिलाएं आईजी आफिस के बाहर ही लेटी रहीं।

मौके पर खरखौदा पुलिस और सीओ पहुंचे। परिजनों का आरोप था कि अंकित की बाइक में तमंचा सिपाही ने रखा है। उसके बाद ही अंकित को हिरासत में लिया गया है। परिजनों ने सिपाही द्वारा बाइक में तमंचा रखने का सीसीटीवी फुटेज भी दिखाया। सीओ पवन कुमार यह कहकर अंकित अपने साथ ले गए कि वो थाने से छोड़ देंगे।

यह भी पढ़ें : बुलंदशहर की 92 साल की सलीमन ने किया ऐसा काम,अफसर हैरान होकर बोले वाह भाई! वाह

थाने पहुंचकर सीओ ने परिजनों से कैमरे की डीवीआर मांगी। जिसे देने से परिजनों ने मना कर दिया। उसके बाद फिर से परिजन आईजी आफिस पहुंचे और धरने पर बैठ गए। आईजी ने फुटेज देखकर रात ही एसएसपी को जांच के आदेश दिए। इसके बाद एसएसपी ने दोनों सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया है। वहीं इस पूरे प्रकरण की जांच आईजी नचिकेता झा ने एसपी देहात को सौंपी है।