
meerut fight
मेरठ ( meerut news ) मकान पर कब्जे को लेकर किन्नरों के दो गुट आपस में भिड़ गए। दोनों ओर से जमकर ईंट-पत्थर चले। इससे कोतवाली क्षेत्र के गुदड़ी बाजार में भगदड़ मच गई। इसकी जानकारी थाना पुलिस को मिली तो मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने लाया गया। एक पक्ष ने आरोप लगाया कि उनके मकान पर कब्जा कर किसी दूसरे के सुपुर्द कर दिया गया है।
श्यामनगर निवासी किन्नर हाजी हिना का एक मकान गुदड़ी बाजार में है। इस मकान को फिलहाल हाजी हिना ने बंद किया हुआ है। मंगलवार देर रात हाजी हिना को पता चला कि उसके मकान पर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया है। हाजी हिना अपने कुछ सहयोगियों के साथ मकान पर पहुंची और दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया। अंदर मौजूद लोगों ने गेट नहीं खोला। इसके बाद हाजी हिना और उसके सहयोगियों ने वहां हंगामा कर दिया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पता चला कि शबनम नाम की किन्नर ने इस मकान को किसी अन्य को बेच दिया है।
शबनम पचपेड़ा की रहने वाली है और कुछ दिन पहले तक हिना के साथ ही थी। हंगामे के बाद पुलिस दोनों पक्षों को थाने लेकर आई। देर रात तक इस मामले में पुलिस समझौते का प्रयास करती रही। हाजी हिना ने बताया कि उनके गुरु ने उनके नाम मकान की रजिस्ट्री की थी लेकिन दूसरे पक्ष ने मकान के फर्जी कागजात बनवा लिए हैं।
Updated on:
12 Aug 2020 04:33 pm
Published on:
12 Aug 2020 04:32 pm

बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
