28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रहस्यमय बीमारी से दो सगी बहनों की मौत, परिवार में कोहराम, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पहुंचकर जांच की आैर निकाला यह निष्कर्ष  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 6 Sep 2018, 9:20 PM IST

meerut

रहस्यमय बीमारी से दो सगी बहनों की मौत, परिवार में कोहराम, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

मेरठ। सरधना में रहस्यमय बीमारी से दो सगी बहनों की मौत हो गई है। बहनों की मौत से क्षेत्र में लोगों में दहशत फैल गई। दोनों बहनों को कुछ दिन पूर्व बुखार आया था उसके बाद दोनों के गले में तेज दर्द उठा और उनका गला फूल गया। दर्द के बाद बुधवार की रात बड़ी बहन की मौत हो गई। गुरुवार की सुबह छोटी की भी मौत हो गई। एक के बाद एक कुछ ही समय में दो मौत होने से परिजनों में कोहराम मच गया।

यह भी पढ़ेंः घर में इन पौधों को लगाएंगे तो डेंगू, मलेरिया समेत कर्इ बीमारियों से मिल जाएगा छुटकारा

स्वास्थ्य विभाग में मच गया हड़कंप

लोगों ने इलाके में चिकित्सा कैम्प लगाकर रहस्यमय बीमारी का पता लगाए जाने और उससे बचाव का रास्ता निकाले जाने की मांग की गई। दो मौत होने की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम मोहल्ले में पहुंची और मृतकों के परिजनों से मिली। टीम प्रभारी ने डिप्थीरिया बीमारी से मौत होने की संभावना जताई है। अब स्वास्थ्य विभाग इलाके में शिविर लगाकर जांच कराने के बाद टीकाकरण अभियान चलाएगा।

यह भी पढ़ेंः बिजली विभाग के इस पावरफुल प्लान के शिकंजे में आ रहे हैं बड़े चोर, मचा हुआ है हड़कंप

यह है मामला

सरधना के मोहल्ला आजाद नगर में आस मोहम्मद अंसारी अपने परिवार के साथ रहता है। एक सितंबर को आस मोहम्मद की 13 वर्षीय पुत्री साजिया को बुखार हुआ। जिसका उपचार स्थानीय चिकित्सक की देखरेख में हुआ। इसके बाद उसी शाम दूसरी बेटी नौ वर्षीय अमरीन को भी बुखार ने जकड़ लिया। दोनों बेटियों को दवाई दिलाई गई, लेकिन आराम नहीं मिला। जिसके बाद उनके गले में सूजन आनी शुरू हो गई। किसी पड़ोसी के कहने पर गांव जंगेठी में एक हकीम के पास ले गए और दवाई लेकर घर चले आए। तबीयत लगातार बिगड़ती गई। जिसके चलते बुधवार की रात लगभग नौ बजे बड़ी बेटी साजिया की मौत हो गई। गुरुवार की सुबह लगभग पांच बजे छोटी बेटी अमरीन की भी मौत हो गई। कुछ ही घंटों में दो मौत हो जाने से परिवार में कोहराम मच गया।

बच्चों का नहीं करवाया था टीकाकरण

डिप्थीरिया से दो बच्चों की मौत की सूचना पर सरधना सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारी डा. श्रीराम प्रेमी टीम के साथ मोहल्ला आजाद नगर पहुंचे। मृतक बालिकाओं के परिजनों से मिले डा. श्रीराम प्रेमी ने बताया कि उनके पास कोई जांच रिपोर्ट नहीं मिली। परिजनों ने उनका टीकाकरण भी नहीं करा रखा था। बीमारी के लक्षण के आधार पर उन्होंने बालिकाओं की मौत डिप्थीरिया से होने की संभावना जताई है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को मोहल्ले में चिकित्सा शिविर लगाया जाएगा, जिसमे रोगियों की जांच कर दवाइयां वितरित की जाएगी। इसी के साथ शनिवार को टीकाकरण कराया जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग