
पुलिस मुठभेड़ में दो शातिर गोकशों को लगी गोली, गोकशी का सामान बरामद
मेरठ जिले के थाना इंचौली अंतगर्त गोकशों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में आज पुलिस और गोकशों के बीच मुठभेड़ हो गई। जिसमें दो गोकशों के पैर में गोली लगी और वो घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक जिले में अपराध व अपराधियों के विरूद्व चलाये जा रहे विशेष अभियान के अन्तर्गत एसपी ग्रामीण ग्रामीण व सीओ सदर देहात के निर्देशन में थाना इंचौली पुलिस गश्त के दौरान वाहनों की चेकिंग कर रही थी। मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली कि गोकशी की कई घटनाओं में फरार चल रहे दो शातिर गोकश इंचौली से खरदौनी जाने वाले मार्ग से एफजैड़ बाइक से गुजरने वाले है।
सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए थाना प्रभारी इंचौली पुलिस बल के मौके पर पहुंच गए। गोकंशों को घेरकर पुलिस टीम ने जब गिरफ्तार करने की कोशिश की तो गोकशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ फायरिंग की गयी। जिमसें दो गोकश पैर में गोली लगने से घायल हो गए है। घायल गोकशों की पहचान दिलशाद उम्र 27 वर्ष पुत्र नसरू निवासी किठौर मेरठ हाल पता चार खम्बा रोड़ थाना लिसाड़ी गेट मेरठ और इमामुद्दीन उम्र 50 वर्ष पुत्र अजीज निवासी मौहल्ला ईदगाह ग्राम इन्चौली थाना इन्चौली मेरठ के रूप में हुई है।
गोकशों के कब्जे से दो तमंचा, जिंदा कारतूस, खोखा कारतूस व एक बाइक बिना नम्बर प्लेट बरामद हुई है। घायल गोकशों को उपचार के लिए सीएचसी दौराला में भर्ती कराया गया है। गोकशों के खिलाफ थाना इंचौली पर विधिक कार्यवाही की गयी है।
Published on:
05 Oct 2023 06:48 pm
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
