
UP assembly elections 2022 : स्मृति ईरानी ने मुस्लिम बस्ती पहुंचकर गिनाई सरकार की उपब्धियां मांगी भाजपा के लिए वोट
UP assembly elections 2022 मेरठ में स्मृति ईरानी ने लोगों से भाजपा के पक्ष में वोट देने की अपील की। उन्होंने कि आने वाले 10 फरवरी को याद रखना। वोट देने जरूर जाना और कमल के फूल के सामने वाले बटन को दबाना है। मुस्लिम बस्तियों में पहुंची भाजपा नेत्री ने केंद्र और उप्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी के साथ ही यह भी पूछा कि क्या उन्होंने इन योजनाओं का लाभ लिया हे। मेरठ पहुंचने पर भाजपा नेत्री का जोरदार स्वागत किया गया।
भाजपा महिला मोर्चा की टीम ने ढोल की थाप पर चुनावी गीत गाते हुए स्मृति ईरानी को माला पहनाई। उन्होंने कैंट विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी अमित अग्रवाल के समर्थन में मतदाता संवाद कार्यक्रम में भी भाग लिया। इसके बाद वे रोहटा रोड स्थित गांव फाजलपुर पहुंची। जहां पर उन्होंने घर—घर जाकर लोगों से मिलकर भाजपा के पक्ष में वोट देने की अपील की। उन्होंने कहा कि धमकी देने वाले नेता को अब जनता देखेगी। जनता किसी भी ऐसे गलत प्रत्याशी को जनप्रतिनिधि के रूप में नहीं चुनेगी जो कि दागदार के साथ अपराधी प्रवृत्ति का भी हो।
आप भाजपा के कमल निशान पर वोट देकर प्रत्याशी को विजयी बनाएं। इसके पहले ढोलक मंजीरे की थाप पर भाजपा की महिला विंग का मुख्य गीत "भाभी जी वोट देना, भैया जी वोट देना, खिलेगा कमल का फूल" और "जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे, यूपी में फिर से हम भगवा लहराएंगे" इन गीतों पर महिलाएं ने नृत्यऔ भी किया।
Updated on:
30 Jan 2022 09:16 am
Published on:
30 Jan 2022 09:14 am
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
