31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा राज में तलाक को लेकर सामने आया यह अनोखा केस, अब भटकने को मजबूर

शिकायत लेकर थाने पहुंची महिला की हालत बिगड़ी, घर से निकाला
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 23 May 2018, 2:18 PM IST

meerut

भाजपा राज में तलाक को लेकर सामने आया यह अनोखा केस, अब भटकने को मजबूर

मेरठ। तीन तलाक की पीड़ा से महिलाएं अब भी गुजर रही हैं। पुरुषों पर तीन तलाक कानून बनने के बाद भी कोई असर नहीं पड़ रहा। राधना निवासी पांच माह की गर्भवती विवाहिता के साथ पति व अन्य ससुराल वालों ने बुरी तरह मारपीट की। पेट में लात मारकर उसका गर्भ गिराने का प्रयास किया। किसी तरह विवाहिता ने निकट के गांव में अपने जीजा को घटना की सूचना दी। जीजा के पहुंचते ही ससुराल वालों ने उसके साथ भी मारपीट करते हुए तमंचे के बल पर जबरदस्ती तलाकनामे पर हस्ताक्षर कराते हुए घर से निकाल दिया। तब पीड़िता परिजनों के साथ गम्भीर हालत में थाने पहुंची और ससुराल वालों के खिलाफ घटना की तहरीर दी। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया और महिला को अस्पताल में भर्ती कराया।

यह भी पढ़ेंः पाॅश इलाके के मार्केट से दिनदहाड़े विवाहिता का अपहरण कर हाइवे पर चलती कार में गैंगरेप

यह भी पढ़ेंः रमजान को लेकर योगी के इस मंत्री ने दिया बड़ा बयान

यह है पूरा मामला

पश्चिमी बंगाल कोलकाता की सोना पुत्री रियाज अहमद ने तहरीर देते हुए बताया कि वह बहरोडा गांव में अपनी बहन के यहां रहती थी। एक वर्ष पूर्व उसके बहनोई शहजाद व बहन ने राधना निवासी परवेज पुत्र अंसार के साथ उसकी शादी करा दी। शादी के कुछ समय बाद ही पति व सास महरूनिशा, नन्द गुलबहार, जेबुनिशां, देवर वसीम व अशरफ उसका मानसिक उत्पीड़न करने लगे तथा बात-बात पर उसके साथ मारपीट व यातनाएं देने लगे। पीड़िता ने बताया कि वह पांच माह की गर्भवती है और ससुराल वालों ने उसके साथ जमकर मारपीट की। पांच माह का गर्भ गिराने का प्रयास करते हुए पेट में लात मारी तो वह बेहोश हो गयी।

यह भी पढ़ेंः पहली बार अभियान में शामिल होगी यह वैक्सीन, बच्चों को मिलेगी राहत

यह भी पढ़ेंः यूपी के इस शहर में 'माॅर्निंग रेड' पड़ी तो पकड़े गए इतने बिजली चोर, हुर्इ बड़ी कार्रवार्इ

तमंचे के बल पर तलाकनामा

महिला ने बताया कि होश आने पर उसने अपने जीजा को फोन कर बुलाया तो उक्त लोगों ने जीजा के साथ भी मारपीट की तथा तमंचे के बल पर उक्त लोगों ने जबरदस्ती तलाकनामे पर दस्तख्त कराते हुए घर से निकाल दिया। पीड़िता घायल अवस्था में अपनी फरियाद लेकर किठौर थाने पहुंची। पेट में पीड़ा के चलते उसकी हालत बिगड़ गर्इ। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देते हुए उसे उपचार के लिए कहा। थानाध्यक्ष प्रमोद गौतम ने बताया कि महिला की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश