26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP Crime : संबंध बनाने से मना करने पर कर देता था बच्चों की हत्या, समलैंगिक सीरियल किलर असद गिरफ्तार

UP Crime : अब हत्या की दो वारदातों का खुलासा हो चुका है। असद ने दोनों बच्चों को संबंध बनाने से इंकार करने पर मौत के घाट उतार दिया था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Shivmani Tyagi

•

Updated: 14 Jul 2025, 6:47 AM IST

Crime

दोनों पैरों में गोली मारने के बाद हत्यारोपी को इलाज के लिए ले जाते पुलिसकर्मी

UP Crime : मेरठ की सरधना पुलिस ने एक ऐसे समलैंगिक सीरियल किलर को गिरफ्तार किया है जो संबंध बनाने से इंकार करने पर बच्चों की हत्या ( Murder ) कर देता था। मासूम बच्चे और किशोर इसका शिकार होते थे। अभी तक इसने हत्या की दो घटनाओं कबूला है। दोनों ही बच्चे मेरठ ( Meerut ) के रहने वाले थे। दोनों इसे जानते भी थे। इन दोनों की इसने बेहरमी से गला घोंटकर हत्या की कर दी। इस मामले में समलैंगिक के अलावा तांत्रिक एंगल भी सामने आ रहा है।

अचानक खेलते हुए लापता हो गया था 15 वर्षीय उवैश ( UP Crime )

मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र के गांव नवाबगढी से 9 जुलाई को 15 वर्षीय किशोर उवैश अचानक लापता हो गया था। काफी तलाशने के बाद भी जब इसका कोई पता नहीं चला तो परिजन दस जुलाई को पुलिस थाने पहुंचे। पुलिस ने भी बच्चे की गुमशुदगी दर्ज करते हुए तलाश शुरू कर दी। बच्चे के गायब होने के बाद उवैश के पिता से फोन पर पांच लाख रुपये की रंगदारी भी मांगी गई। बच्चे के पिता ने एक बैंक एकाउंट नंबर में पांच हजार रुपये ट्रांसफर भी कर दिए। इसके बाद पुलिस एक्टिव हो गई। पुलिस को शक हुआ तो गायब हुए बच्चे उवैश के असद नाम के पड़ोसी को शक के आधार पर हिरासत में ले लिया।

पहले पुलिस को घुमाता रहा फिर खोला राज ( UP Crime )

पहले तो इसने पुलिस के घुमाने की कोशिश की लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर असद टूट गया और इसने पूरी वारदात का खुलासा करते हुए बताया कि इसने ही उवैश की गला घोटकर हत्या की थी। यह भी बताया कि बच्चे का शव एक मकान में फेंक दिया है। इसके बाद पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि तीन माह पहले गायब हुए 11 वर्षीय रेहान की हत्या भी इसी ने ही की थी। दोनों की हत्या समलैंगिक संबंध बनाने से विरोध करने पर की गई थी। हत्यारोपी इन बच्चों के साथ समलैंगिक संबंध बनाना चाहता था। विरोध करने पर इसने दोनों की हत्या कर दी। इसके अलावा तांत्रिक क्रियाओं का भी शक है। पुलिस ने असद की निशानदेही पर उवैश का शव तो बरामद कर लिया लेकिन अभी तक रेहान का शव बरामद नहीं हो सका है।

मौका मिलते ही पुलिस पर चला दी गोली ( UP Crime)

एसपी देहात राकेश मिश्रा का कहना है कि, पुलिस की एक टीम बरामदगी कराने के लिए आरोपी को अपने साथ नगला के जंगलों में ले गई थी। यहां से रेहान के कुछ कपड़े और हत्या में इस्तेमाल रस्सी आरोपी ने बरामद करवा दी। पुलिस के ही अनुसार आरोपी ने यहां झाड़ियों में एक तमंचा छिपाकर रखा हुआ था। मौका पाकर आरोपी ने ये तमंचा झांड़ी से निकाला और पुलिस पर सीधी फायर कर दी। गनीमत रही कोई हताहत नहीं हुआ इसके बाद पुलिस की ओर से फायर किया गया तो हत्यारोपी के दोनों पैरों में गोली लगी। इसे उपचार के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया है।

इस मामले में तांत्रिक क्रिया की भी आशंका ( UP Crime )

एसपी देहात का मानना है कि हत्यारोपी मानसिक रूप से असंतुलित लगता है। प्राथमिक पड़ताल में समलैंगिक संबंधों का मामला सामने आ रहा है लेकिन इस मामले में तांत्रिक क्रियाओं का भी शक है। ऐसे में हर पहलू पर जांच की जा रही है। यदि कुछ अन्य तथ्य उजागर होते हैं तो उनके अनुसार भी जांच की जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग