
शीत लहर ने बढ़ाई ठंड
पश्चिमी हिमालय से बर्फीली ठंडी हवाओं का प्रकोप यूपी में शुरू हो गया है। इस समय पूरा यूपी शीत लहर की चपेट में है। मेरठ,गाजियाबाद,नोएडा,बुलंदशहर,हापुड और बागपत में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के नीचे आ गया है। जबकि इन जिलों में अधिकतम तापमान 25—27 डिग्री सेल्सियस के बीच है।
सर्दी के साथ बढ़ रहा प्रदूषण
ठंड के साथ प्रदूषण भी बढ़ रहा है। मेरठ में वायु गुणवत्ता सूचकांक 200 के ऊपर बना हुआ है। ऐसा ही हाल अन्य जिलों का है। यूपी के एनसीआर जिलों में हवा का स्तर बिगड़ता जा रहा है। चिकित्सकों ने बुजुर्ग और बच्चों को ऐसे मौसम में अपना बचाव करने की सलाह दी है।
हवा की दिशा में बदलाव से गिरा तापमान
मौसम वैज्ञानिक डॉ.एन सुभाष ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ से मौसम और हवा की दिशा में बदलाव आता है। पिछले दिनों आए पश्चिमी विक्षोभ ने हवा की दिशा को उत्तर पश्चिमी से दक्षिण पूर्व की ओर बदला, जिससे न्यूनतम तापमान में वृद्धि हो रही थी। लेकिन अब फिर से हवा की दिशा में बदलाव हुआ है। जिससे तापमान में कमी आ रही है।
Published on:
22 Nov 2022 08:54 am
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
