नगर निगम का पार्षद बनने के लिए भाजपा कार्यकर्ताआें में क्रेज किस तरह से है, आवेदनों से देख सकते हैं। निगम के 90 वार्डों के लिए भाजपा में 650 से ज्यादा आवेदन आए हैं, यानि हर वार्ड आैसतन सात से आठ। इसमें भी आवेदक अपने बड़े नेताआें की 'जैक' लगवा रहे हैं। 90 वार्ड में से भी करीब 15 वार्ड एेसे हैं, जो हिन्दू कम, ज्यादा मुस्लिम आबादी वाले हैं। पार्टी इसे देखते हुए उम्मीदवार उतारने की सोच रही है। वहीं भाजपा में पार्षद उम्मीदवारों को तय करने के लिए मंथन चल रहा है आैर महापौर उम्मीदवार की घोषणा होने के बाद यह लिस्ट जारी की जाएगी। भाजपा के मीडिया प्रभारी आलोक सिसौदिया का कहना है कि पार्षद चुनाव को लेकर कार्यकर्ताआें में काफी जोश है। इसलिए काफी आवेदन आए हैं।