खरखौदा के थाना प्रभारी राजेंद्र त्यागी के अनुसार उनके थाने का चार्ज लेने के बाद से अब तक उनके क्षेत्र में छह छोटी-छोटी चोरियां हो चुकी हैं, जिनमें उन्होंने छह कांस्टेबल के खिलाफ जीडी में तस्करा दाखिल किया है, लेकिन रविवार को उनके क्षेत्र में गौकशी हुई है, इसमें वह सीधे-सीधे बीट कांस्टेबल हलका प्रभारी और खुद को जिम्मेदार मानते हुए अपने ही थाने के जीडी में अपने और बीट कांस्टेबल अनिल तेवतिया, हलका प्रभारी प्रेम प्रकाश, एसआर्इ चंद किशोर, रात्रि प्रभारी दरोगा सुनील, कांस्टेबल आजाद और नीलेश के खिलाफ जीडी में तस्करा दाखिल किया है। साथ ही साथ अपने क्षेत्र के 19 गोतस्करों के खिलाफ मुकदमा भी दायर किया है और अब उनकी धरपकड़ के लिए दबिशें दी जा रही है। उनका कहना है कि वह अपने क्षेत्र से गौतस्करी को पूरी तरह बंद करके ही रहेंगे।