29 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP Rainfall Alert: अगले 36 घंटों तक होगी मूसलाधार बारिश, आयेगा तूफान और कई जगहों पर ओलावृष्टि की संभावना

UP Rainfall Alert: मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश में 36 घंटो के लिए गरज के साथ तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है।

less than 1 minute read
Google source verification

मेरठ

image

Shivam Shukla

Jun 01, 2023

Weather issued pre monsoon rain alert in up

UP Rainfall Alert

UP Rainfall Alert: उत्तर प्रदेश में बुधवार को कई जगहों पर आंधी-तूफान के साथ बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों तक गरज -तड़क के साथ तेज बारिश के आसार हैं। इस दौरान 40-50किलोमीटर से ज्यादा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

मौसम विभाग के आंचलिक केंद्र ने अगले 36 तक के लिए अपड़ेट जारी किया है। इस अपड़ेट में उत्तर प्रदेश के में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। इसी के साथ प्रदेश के कई जिलों में 2 जून तक बारिश जारी रहेगी।

इन जिलों में होगी बारिश
IMD के लखनऊ केंद्र ने गुरुवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के, गाजियाबाद, शामली, बदायूं, सहारनपुर,मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा,मेरठ, बागपत, मुजफ्फरनगर, गौतमबुद्ध नगर और इससे सटे इलाको में 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी और गरज, तड़क के साथ तेज बारिश की संभावना जताई है। वहीं, शुक्रवार यानी दो जून को 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलने और मेघगर्जन के साथ तेज बारिश की आंशका जताई है।