25 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP Weather Update: 31 मार्च को यूपी में बारिश की आशंका, चार दिन बढे़गा तापमान

यूपी मौसम में एक बार फिर 31 मार्च को बदलाव की आशंका जताई है। मौसम विभाग के अनुसार 31 मार्च को बारिश की संभावना है।

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

Mar 27, 2023

UP Weather Update: 31 मार्च को यूपी में बारिश की आशंका, चार दिन बढे़गा तापमान

आज दिन की शुरूआत साफ मौसम के साथ

यूपी में इन दिनों मौसम बदल रहा है। कहीं बारिश हो रही है तो कहीं गर्मी से तापमान बढ़ रहा है। राजधानी लखनऊ में मौसम बदल रहा है। आज सोमवार सुबह की शुरुआत शुष्क मौसम के साथ हुई है।

मौसम विभाग के अनुसार लखनऊ में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के बीच जा सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

हवा की रफ्तार आज 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे रहने की संभावना है। रविवार को यूपी के कई जिलों तेज धूप निकली रही। जिससे तापमान में तेजी आई है।

रविवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगले तीन से चार दिन तापमान में बढ़ोत्ती के आसार जताए गए हैं।

शुष्क मौसम के बीच पश्चिमी दिशा से चलीं तेज हवाओं ने दिन के समय गर्मी का अहसास नहीं होने दिया।

अगले तीन दिनों तक मौसम में कोई खास परिवर्तन की उम्मीद नहीं है। संभावना है कि इसके बाद मौसम बिगड़ सकता है।


यह भी पढ़ें : Meerut : गोकश ने धारदार हथियार से किया पुलिस टीम पर हमला, बाल बाल बचे सब इंस्पेक्टर

मौसम वैज्ञानिक डा. एन सुभाष ने बताया कि मार्च के अंतिम दिनों में बारिश हो सकती है। 30 मार्च से मौसम में बदलाव आने की आशंका है। इसके बाद 31 मार्च और 1 अप्रैल को आसमान में बादल छाने के साथ बूंदाबांदी हो सकती है।

एनसीआर में मौसम
उन्होंने बताया कि एनसीआर में 31 मार्च से एक बार फिर बारिश का दौर शुरू हो सकता है। पश्चिमी विक्षोभ आज एक्टिव होने वाला है।

इससे मौसम में बड़ा उलटफेर नजर आएगा। एनसीआर में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास बने रहने का अनुमान है। पश्चिमी विझोभ के चलते आज 27 मार्च को कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबादी की संभावना है।