
Meerut News: 'आज मुस्लमान जिस कदर बेचैनी, बद अमनी और इज़तराबी कैफियत का शिकार हो रहा'
Meerut News: आज मंगलवार को मदरसा इस्लामी अरबी अन्दर कोट गुज़री बाज़ार मेरठ शहर में हज़रत अल्लामा अलहाज शाह मुफ्ती क़ारी मौ0 याकूब क़ादरी का 29वाॅ उर्स मनाया गया। जिसमें देश के उलेमा, शायरे-ए-इस्लाम ने भाग लिया। इस दौरान उर्स की बारगाह में सभी लोगो ने अकीदत पेश की। उर्स का आरम्भ हज़रत हफिज़ व क़ारी मुफ्ती मौ0 वासिफ रज़ा मरकज़ी साहब ने कलाम-ए-रब्बानी से किया। उर्स की अध्यक्षता सरावा शरीफ के सज्जादा नशीन हज़रत, मौलाना हमीदुल्ला खान के अलावा देश से आए अन्य इमामों ने की। इस दौरान मदरसा के छात्रों ने साहिबे उर्स की शान में नज़राना-ए-अकीदत पेश की। बिल्खुसूस उस्तादुश शौरा जनाब हज़रत मौलाना नूर मौ0 (जिगर मेरठी), ने अपनी आवाज से समां बाॅधा।
उर्से पाक के खुसूसी खतीब हज़रत अल्लामा मुफ्ती मौ0 इश्तियाकुल कादरी साहब मिसबाही ने हालात हाजरा और इस्लाहे मुआशरा के उन्वान पर फिकरी व इस्लाही खिताब में फरमाया की आज मुस्लमान जिस कदर बेचैनी, बद अमनी और इज़तराबी कैफियत का शिकार हो रहा है जुल्म व तश्शदुद्, तअसुब्ब व गीबत का निशाना बनाया जा रहा है। तिजारत व मअीशत का शिकवा कर रहा है। हर मुकाम, हर मैदान और हर मुहाज पर जलील व रूसवा किया जा रहा है। इसकी बुनियादी वजह यह है कि आज हमने अल्लाह व रसूल की तालिमात व फरमूदात से किनारा कशी उलमा व औलिया और बुर्जुगो के रास्तो से जबरदस्त गफलत व लापरवाही अपने कायदीन व रहबरान से ला-तल्लुकी और आपस में गीबत व चुगली, फितना व फसाद मुफाद परस्ती व हक तलफी, रिश्वत व सूदखोरी, शराब नोशी व ज़िनाकारी, कत्ल व गारत गरी, अय्याशी व फहाशी, जुआ व सट्टा बाजी, हिरस व तमअ को अपना नसबुलेन व फितरत सानिया बना रखा है। जिसके जिम्मेदार हम खुद है और बिला शुबह यह सब बद-आमालिया हमारे इमान व अमल के लिये नासूर है। लिहाज़ा कौमे मुस्लिम को चाहिये के रजूअ इल्लाह व रसूल होकर सच्चे कल्ब के साथ इन जराईम से ताइब हो जाये ताकि जानिसार साहब-ए-कराम की तरह आज भी हम फातह कौम बनकर मिसाली व आइनी किरदार अदा कर सके।
बादहु साहिबे सज्जादा ने हाजरीने उर्स व जुम्ला मेहमानो की बारगाहे में हदिया-ए-तशक्कु पेश किया फिर हज़रत अल्लामा व मौलाना मौ0 रज़ा साहब मन्ज़री ने रिक़्क़त आमेज़ अदांज में सलातो सलाम का नजराना बारगाहे रसूल अलयहिस सलाम में पेश किया। इसके बाद दामादे साहिबे उर्से हज़रत हाफिज़ व कारी अब्दुल कदीर साहब बकाई ने मुल्क व मिल्लत की फलाह व बाबूद के लिये दुआ फरमाई। खुसुसियत के साथ मदरसा इस्लामी अरबी व अहले मेरठ व मुनतजेमीने उर्स व मदरसा हाजा के मुआविनीन की तरक्की के लिये दुआ की गई।
उर्से पाक के खुसूसी शुरका हज़रत मौलाना नौशाद आलम , हज़रत हाफिज़ व कारी मौ0 इमरान आलम , हज़रत मौलाना मौ0 मसूद रज़ा , हज़रत हाफिज़ व कारी मौ0 सद्दाम , हज़रत हाफिज़ व कारी परवाज़ आलम , हज़रत गुलाम हुसैन, मौ0 शहाबुद्दीन, मास्टर ताजदार , भैया मज़हरूद्दीन , शमसुद्दीन , नदीम , मतीन खान, आरिफुद्दीन , अनीस कादरी, ताज मौ0 साहब, नौजवानान-ए-शाहपीर गेट, नौजवानान-ए-लालकुर्ती, मौ0 अली कादरी, महमूद अली कादरी वगैरह ने शिरकत फरमाई। आखिर में लंगर हुआ और शाम को चार बजे मज़ारे पाक पर चादर पोशी और गुलपोशी की गई। 4 बजकर 25 मिनट पर उर्स की आखिरी कड़ी कुल शरीफ पर उर्स का समापन हुआ।
Published on:
11 Jul 2023 09:05 pm
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
