
आरोपी के पकड़े जाने के बाद जानकारी देते एसएसपी मेरठ रोहित सजवाण व अन्य
पंजाब के कपूरथला का रहने वाला युवक राजिन्दर सिंह पुत्र हरभजन सिंह दक्षिण भारतीय लोगों को विदेश में नौकरी दिलवाने के नाम पर अपना शिकार बनाता था। मेरठ पुलिस ने आरोपी राजिन्दर सिंह को पंजाब के फगबाड़ा जिले से गिरफ्तार किया है।
जर्मनी में नौकरी दिलवाने के नाम पर लूट
अभियुक्त राजिन्दर सिंह ने बताया कि वह दक्षिण भारतीय राज्यों के समाचार पत्रों में जर्मनी में नौकरी दिलवाने के नाम पर विज्ञापन निकालता था। हर नए विज्ञापन में वह नए मोबाइल सिम का उपयोग करता था। उसने केरल के समाचार पत्रों में जर्मनी में नौकरी दिलवाने के नाम पर विज्ञापन दिया।जिस पर केरल के दो परिवार उसके संपर्क में आए।
वीजा इंटरव्यू के नाम पर मेरठ में बुलाकर लूटा
आरोपी ने वीजा सम्बन्धी इंटरव्यू के नाम पर होटल राजमहल में दोनों परिवारों के लोगों को बुलाया। इसके बाद उसने नींद की गोलियां खिलाकर सभी को बेहोश कर दिया। इसके बाद उनके एटीएम को लेकर शापिंग और पैसे का आदान प्रदान किया गया तथा उसी रात्रि को टैक्सी लेकर दिल्ली होते हुए लुधियाना चला गया। सीओ कैंट रूपाली राय ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी को सर्विलास टीम गठित की गयी। जिसने अभियुक्त को लुधियाना, पंजाब से गिरफ्तार कर लिया।
Published on:
10 Dec 2022 07:17 pm
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
