3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रियो में मिलेंगे गुलाब जामुन और दाल पुलाव, भारतीय खिलाड़ी खाएंगे घर जैसा खाना

मेरठ

•

image

Rajeev sharma

•

Updated: 6 Aug 2016, 12:18 PM IST

नई दिल्ली. रियो ओलंपिक में किसी खिलाड़ी के खान-पान में कोई मुश्किल नहीं आए, इसके लिए पहली बार खेल गांव के मेन्यू में राष्ट्रीय व्यंजनों को भी शामिल किया गया है। भारतीय खिलाडिय़ों को रियो में भी घर जैसा खाना मिल सकेगा।

उन्हें दाल मखनी, पुलाव, पनीर मसाला, सांभर, तंदूरी रोटी, रायता, सोन पापड़ी और गुलाब जामुन मिलेगा। खेल सचिव राजीव यादव ने कहा, खिलाडिय़ों की पसंद का ख्याल रखते हुए मेन्यू में शामिल कराया गया है। हम चाहते हैं कि किसी भी खिलाड़ी का प्रदर्शन उसके खानपान की वजह से न प्रभावित हो। 119 लोगों का दल रियो पहुंचा है।

आयोजन समिति ने ठुकरा दी थी पेशकश

ओलंपिक का आयोजन करने वाली समिति ने छह महीने पहले ही खेल मंत्रालय और भारतीय ओलंपिक एसोसिएशन की राष्ट्रीय व्यंजन को खेलगांव के मेन्यू में शामिल करने की पेशकश ठुकरा दी थी।

Rio Olympics 2016: ओलंपिक इतिहास के वो 11 पल जो दर्ज है इतिहास में

समिति ने दलील दी थी कि भारतीय दल काफी छोटा है, ऐसे में बड़ी मात्रा में खाना बर्बाद हो जाता है। इसके अलावा खेलगांव में भारतीय खाना बनाने के लिए शेफ भी आसानी से नहीं मिलते। भारत सरकार ने इसके लिए आयोजकों को लगातार ईमेल भेजे थे, तब जाकर भारतीय खिलाडिय़ों को घर जैसा खाना मिल पाएगा।

नियमों के मुताबिक, खिलाडिय़ों को सिर्फ खेलगांव में बना खाना ही खाने की मंजूरी दी गई है। खिलाड़ी अपना खाना नहीं ला सकते हैं।

इस देश में होता है सिर्फ 2 दिन काम और पूरे हफ्ते आराम