
Teacher's Day 2022 in CCSU Meerut : ज्ञान और विज्ञान के मिश्रण से शिक्षक बनता है सफल - प्रोफेसर संगीता शुक्ला
Teacher's Day 2022 in CCSU Meerut शिक्षक दिवस 2022 के अवसर पर आज चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय परिसर में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस मौके पर अधिकांश विभागों में कार्यक्रमों का आयोजन कर डा0 सर्वपल्ली राधाकृष्ण को याद किया गया। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के अप्लाइड साइंस हॉल में आयोजित शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में शिक्षक सम्मान समारोह में कुलपति प्रो॰ संगीत शुक्ला शिक्षक दिवस के मौके पर कहा कि शिक्षक केवल वह नहीं होता जो हमें कक्षा में पढ़ाता है प्रत्येक वह व्यक्ति जिससे हम कुछ ना कुछ सीखते हैं, समझते हैं वह शिक्षक होता है। इस दौरान वीसी संगीता शुक्ला और विवि के शिक्षकों का शिक्षक दिवस 2022 के अवसर पर सम्मान किया गया।
उन्होंने कहा कि सदियों से शिक्षक ऐसी भूमिका में रहा है कि वह मार्गदर्शक होने के साथ-साथ अच्छी बुरी बातों से आपको अवगत कराता हैं इसलिए वह सबसे अधिक सम्मान का भी हकदार हैं। उन्होंने आहवान किया कि विश्वविद्यालय का प्रत्येक शिक्षक अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन संयुक्त रूप से करते हुए विश्वविद्यालय को शिखर तक पहुंचाने का प्रयत्न करें।
कार्यक्रम में प्रो॰ वाई विमला ने भी अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि हम जिससे भी कुछ सीखते है वह भी शिक्षक होता है। शिक्षा का मतलब अपने दिमाग में सूचनाओं व जानकारियों को भरना नहीं है, बल्कि उनका सही उपयोग करना ही शिक्षा है। शिक्षा का उद्देश्य व्यक्ति को व्यावहारिक बनाना है, जो शिक्षा व्यावहारिक नहीं हैए वह व्यर्थ हैण् कार्यक्रम की संयोजक प्रो॰बिंदु शर्मा ने सभी का स्वागत किया तथा कार्यक्रम का संचालन डॉ वंदना ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन प्रोफेसर नीलू जैन गुप्ता ने किया। इस अवसर पर कुलसचिव धीरेंद्र कुमार, प्रो॰ योगेंद्र सिंह, प्रो॰ संजय भारद्वाज सहित विश्वविद्यालय के सभी शिक्षक उपस्थित रहे।
Published on:
05 Sept 2022 08:02 pm
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
