मेरठ

पुलिस मुठभेड़ में शातिर बाइक लुटेरे को लगी गोली, अस्पताल में भर्ती

मेरठ में पुलिस मुठभेड़ में शातिर बाइक लुटेरे को गोली लगी। बाइल लुटेरे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लुटेरे का एक साथी फरार है। बहसूूमा थाना पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

2 min read
Nov 09, 2023
मेरठ के थाना बहसूमा क्षेत्र में हुई पुलिस मुठभेड़।

Meerut Police Encounter: मेरठ जिले के थाना बहसूमा पुलिस द्वारा बाइक लुटरों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। लूट के आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिए गए। आरोपियों के पास से लूटी गयी बाइक एक तमंचा देशी 315 बोर मय खोखा कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार राहुल कुमार पुत्र अशोक कुमार नि0 ग्राम झुनझुनी थाना बहसूमा जिला मेरठ से रात्रि समय करीब 11 बजे दो बदमाशों ने झुनझुनी पुल के पास बाइक, मोबाइल फोन और पांच हजार हजार रूपए लूट लिए थे।

थाना बहसूमा पर दो अज्ञात व्यक्तियों के नाम मुकदमा
लूट के संबंध में थाना बहसूमा पर दो अज्ञात व्यक्तियों के नाम मुकदमा दर्ज किया गया था। बटावली नहर पुल के पास पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। इस दौरान बाइक सवार दो लोगों को रूकने का इशारा किया। बताया जाता है कि बाइक सवारों ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। इसके बाद बदमाश भागने की कोशिश करने लगे। लेकिन पुलिस ने भी आत्मरक्षार्थ फायरिंग शुरू की। जिसमें एक लुटेरा सचिन नि0 शंकुन्तला कालोनी थाना हस्तिनापुर मेरठ के दाहिने पैर में गोली लगी। गोली लगने से लुटेरा घायल हो गया। उसका दूसरा साथी सागर नि0 दौराला मौके से फरार हो गया।

एक तमंचा 315 बोर खोखा कारतूस व एक जिन्दा कारतूस बरामद
घायल सचिन को गिरफ्तार कर लिया गया। बदमाश के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर खोखा कारतूस व एक जिन्दा कारतूस बरामद हुआ है। घटना मे प्रयुक्त राहुल कुमार से लूटी बाइक भी बरामद हुई है।

लुटेरे सचिन को सीएचसी हस्तिनापुर भेजा गया है। उपरोक्त आरोपी के फरार साथी सागर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। आरोपियों के खिलाफ मेरठ की कई थानों में मुकदमा दर्ज हैं।

Published on:
09 Nov 2023 11:27 am
Also Read
View All

अगली खबर