
मेरठ। नशे की हालत में एसडीओ साहब संविदा कर्मी के घर पहुंच गए। संविदा कर्मी की पत्नी ने उन्हें बताया कि पति बाहर गए हुए हैं। इस पर एसडीओ ने संविदा कर्मी के बच्चों को कुछ पैसे देकर बाहर चीज खाने के लिए भेज दिया। आरोप है कि इसके बाद उन्होंने संविदा कर्मी की पत्नी से अश्लील हरकत करनी शुरू कर दी। पहले तो महिला ने इसका विरोध किया। लेकिन जब नशे में धुत एसडीओ नहीं माना तो महिला जोर से चिल्लाती हुई घर से बाहर निकल आई। इस पर पूरा मोहल्ला एकत्र हो गया। संविदा कर्मी के घर से निकले एसडीओ को मोहल्ले के लोगों ने जमकर धुना।
छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए महिला और उसके परिजनों ने एसडीओ की पिटाई के साथ ही उसकी गाड़ी में भी तोड़फोड़ कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एसडीओ को मुश्किल से लोगों के चंगुल से छुटाया और उसको थाने ले आई। इस दौरान पुलिस ने दो अन्य लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस के मुताबिक एसडीओ नशे में धुत थे।
दरअसल, दिल्ली रोड पर रामलीला ग्राउंड के पास ऊर्जा निगम के क्वार्टर हैं। बताया गया कि बुधवार रात एसडीओ अपने एक संविदा कर्मचारी के घर गए थे। वह घर पर नहीं था। उसकी पत्नी और बच्चे थे। आरोप है कि इस दौरान उन्होंने बच्चे को रुपये देकर चीज खाने के लिए बाहर भेज दिया और महिला से अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दी। महिला विरोध करते हुए घर से बाहर निकल आई। इस दौरान एसडीओ ने दूसरी महिला से अभद्रता कर दी। इससे गुस्साए लोगों ने एसडीओ की पिटाई कर दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस बामुश्किल उनको लोगों से बचाकर थाने लाई। साथ ही अन्य दो लोगों को भी हिरासत में ले लिया। वहीं, खबर लिखे जाने तक किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई थी। थाना प्रभारी रघुराज सिंह का कहना है कि एसडीओ का मेडिकल कराया गया है। दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
वहीं एसडीओ ने पूरे मामले में अपने को निर्दोष बताते हुए खुद को फंसाने की साजिश करार दिया है। बताया जा रहा है कि थाने में एसडीओ ने संविदा कर्मी की पत्नी के पैर पकड़कर मांफी भी मांगी है। थाने में भी लिखित रूप में एसडीओ ने माफी मांगी है। वहीं इस मामले में सीओ दिनेश चंद शुक्ला ने बताया कि एसडीओ द्वारा महिला से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को थाने ले आया गया। अभी पीड़ित की तरफ से तहरीर नहीं आई है।
Updated on:
21 Nov 2019 02:38 pm
Published on:
21 Nov 2019 02:36 pm
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
