
ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
Meerut News: जिले के थाना जानी थाना क्षेत्र में एक गांव में वारंटी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। इस हमले में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। बताया जाता है कि ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों के वाहनों पर भी पथराव किया और उसको तोड़ दिया। पुलिस पर हमले की जानकारी होने पर मौके पर अन्य थानों का फोर्स भी पहुंचा। कई थानों की फोर्स ने स्थिति को काबू में किया। जानी थाना क्षेत्र के कस्बा सिवालखास में पुलिस आज सोमवार सुबह एक आरोपी वारंटी को पकड़ने के लिए उसके घर गई। जैसे ही पुलिस ने वारंटी को पकड़ा तो ग्रामीणों ने हमला कर दिया। ग्रामीणों ने हमला कर वारंटी को जबरदस्ती पुलिस से छुड़ा लिया।
कस्बा सिवालखास निवासी फुरकान के कोर्ट से वारंट जारी हैं। जानी थाना पुलिस सोमवार सुबह पकड़ने के लिए आरोपी फुरकान के घर पहुंची। फुरकान को पुलिस जब घर से लेकर चली तो महिलाओं ने जबरदस्ती फुरकान को पुलिस से छुड़ाने का प्रयास किया। पुलिस ने फुरकान को जीप में बैठा लिया। इसके बाद चल दी। इसी दौरान गांव के युवकों ने पुलिस जीप के आगे खड़े होकर उसको रोक दिया।
इसके बाद युवकों ने पुलिस पर हमला कर फुरकान को छुड़ा लिया। ग्रामीणों द्वारा पुलिसकर्मियों से मारपीट की गई। जिसमें सिवालखास चौकी पर तैनात दीवान मदन सिंह और एक अन्य सिपाही घायल हो गए। जानी थानाध्यक्ष राजेश कंबोज के मुताबिक घटना को लेकर करीब करीब 15 संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया है। घायल पुलिसकर्मी का उपचार करवाया जा रहा है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।
Published on:
03 Jul 2023 03:24 pm
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
