
यातायात माह 2022 : गांव में कैंप लगाकर यातायात के नियमों की दी जाएगी जानकारी, अवैध वाहनों के खिलाफ चलेगा अभियान
Traffic month begins in Meerut मेरठ में आज यातायात माह कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम को पुलिस महानिरीक्षक मेरठ परिक्षेत्र प्रवीण कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवाण के द्वारा सम्बोधित किया। सभी ने आम जनता से यातायात नियमों के प्रति जागरूकता लाने के लिए अपील की, ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक मेरठ परिक्षेत्र मेरठ प्रवीण कुमार द्वारा यातायात जनजागरूकता रैली को हरी झण्डी दिखाकर पुलिस लाइन से रवाना किया गया। इस रैली में महानगर के 10 विद्यालयों के छात्र/छात्राओं, एनसीसी कैडेटस, स्काउट गाईड, यातायात नियमो से संम्बन्धित झाकियां, यातायात पुलिस कर्मचारी व नगर के गणमान्य नागरिक शामिल हुए।
यातायात माह के दौरान शहर के विभिन्न स्थानों पर वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी व सड़क दुघर्टनाओं के कारण व बचाव से सम्बन्धित प्रशिक्षण दिया जाएगा। यातायात प्रचार-प्रसार वाहन (ई-कार्ट) एवं प्रोजेक्टर के माध्यम से शिक्षाप्रद विडियोज, दुघर्टनाओं से सम्बन्धित विडियों फुटेज स्कूली छात्र-छात्राओं, एनसीसी कैडेटस व स्काउट छात्र-छात्राओं के साथ-साथ सार्वजनिक स्थानों पर भी वाहन चालकों व आम जनता को प्रवर्तन कार्यक्रम के अन्तर्गत सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाये जाने के उद्देश्य से शहर क्षेत्र एवं विभिन्न मार्गों पर यातायात पुलिस/जनपद पुलिस व परिवहन विभाग के सहयोग से विशेष चेकिंग अभियान चलाया जायेगा । जिसके अन्तर्गत स्पीड रडार द्वारा वाहनों की स्पीड चेकिंग, ब्रीथ एनालाइजर/एल्कोमीटर द्वारा नशे की दशा में वाहन चलाने वाले वाहन चालकों की प्रभावी चेकिंग, ओवर लोड सवारी ढोने वाले वाहन चालकों की चेकिगं भी की जायेगी। तथा प्रतिबन्धित क्षेत्रों में टैक्टर ट्राली, भारी वाहनों की भी चेकिंग कर मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही की जायेगी। गांव में कैंप लगाकर ग्रामीणों को यातायात के नियमों की जानकारी दी जाएगी और उनको यातायात के नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया जाएगा।
इस मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवाण, अपर जिलाधिकारी दिवाकर सिंह, पुलिस अधीक्षक यातायात जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक नगर पीयूष कुमार सिंह, जनपद के सभी क्षेत्राधिकारी, उप संम्भागीय परिवहन अधिकारी कुलदीप सिंह, रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबन्धक श्री केके शर्मा व मेरा शहर-मेरी पहल के सभी पदाधिकारी, रोड सेफ्टी क्लब से सुनील कुमार शर्मा व सभी पदाधिकारी, मिशिका सोशल वैलफेयर सोसाएटी से अमित नागर विपुल सिंघलआदि सम्मलित हुए।
Published on:
01 Nov 2022 07:03 pm
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
