2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पिस्टल पर डिस्को करते पेट्रोल पंप मालिक का वीडियो वायरल, अब पुलिस हुई अलर्ट

Highlights: — खुलेआम लहरायी पिस्टल और कर्मचारियों के साथ किया डांस — सोशल मीडियो पर वायरल हुआ वीडियो तो हरकत में आई पुलिस — होली के आसपास का बताया जा रहा है वीडियो — थाना पुलिस जांच में जुटी

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Rahul Chauhan

Apr 01, 2021

screenshot_from_2021-04-01_15-34-23.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

मेरठ। पिस्टल पर डिस्को करते नशे में धुत पेट्रोल पंप संचालक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें पंप संचालक नशे में डीजे की धुन पर खुलेआम हाथ में पिस्टल लेकर डांस करता दिखाई दे रहा है। वहीं उसके साथी के हाथ में तलवार भी नजर आ रही है।वीडियो वायरल होने पर पुलिस सतर्क हो गई है। यह वीडियो होली का बताया जा रहा है। वीडियो थाना ब्रहमपुरी क्षेत्र के माधव पुरम सेक्टर 4 एसआर पेट्रोल पंप का बताया जा रहा है। जहां पर दारू पार्टी और डीजे की धुन के बीच जमकर डांस किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: अब भाजपा की राह पर चली कांग्रेस, लोगों को साधने के लिए बनाया मास्टर प्लान

पंप मालिक खुलेआम डीजे की धुन पर डांस करते हुए हथियार लहरा रहा है। उसका यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। डीजे की धुन पर डांस करते हुए पंप संचालक हाथों में पिस्टल लहरा रहा है। इतना ही नहीं उसके आसपास और युवा भी डांस करते नजर आ रहे हैं। डीजे की धुन पर अश्लील गाना बजाया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद थाना ब्रहमपुरी पुलिस छानबीन में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि वीडियो के आधार पर हथियार लहराने वाले युवक की पहचान की जा रही है।

यह भी पढ़ें: IAS बनना चाहती थी अफसाना, अब थाने के काट रही है चक्कर, जानिए पूरा मामला

एसओ ब्रहमपुरी ने बताया कि वीडियो को जांच के लिए भेज दिया गया है। मामले की पूरी जांच की जा रही है। जो भी दोषी होगा उसको बक्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि कोविड—19 के नियमों के चलते किसी भी तरह के सार्वजनिक कार्यक्रम पर पाबंदी लगाई गई है। कार्यक्रम आयोजित करने को लेकर संबंधित थाना से इजाजत लेनी होती है। साथ ही गाइडलाइन का अनुपालन करना होता है। लेकिन खुलेआम अश्लील गाने पर डांस करते हुए हाथों में हथियार लहराना कोविड—19 के नियमों की धज्जियां उड़ाना है।

Story Loader