11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लोगों की समस्याओं को सोशल मीडिया के जरिए उठायेगी कांग्रेस, जनता को जोड़ने के लिए जारी किया फोन नंबर

Highlights: -नोएडा के सेक्टर-56 में हुई कांग्रेस की बैठक -बैठक में लोगों को सोशल मीडिया के जरिए जोड़ने पर चर्चा हुई -कांग्रेस वॉरियर बनने के लिए नंबर भी जारी किया गया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 1 Apr 2021, 11:21 AM IST

j.jpeg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

नोएडा। कांग्रेस अब लोगों की समस्यों को सोशल मीडिया के जरिये उठायेगी और उसका समाधान करने के लिए संघर्ष करेगी। इसके लिए जॉइन कांग्रेस सोशल मीडिया के नाम से कैम्पेन शुरू किया गया है। कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता और उत्तर प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष पंखुड़ी पाठक ने नोएडा के सेक्टर 56 स्थित सामुदायिक केंद्र में एक बैठक कर पार्टी के पदाधिकारियों के साथ इस पर चर्चा की। इस दौरान चर्चा की गई कि कांग्रेस को सोशल मीडिया में कैसे मजबूत किया जाए, आम लोगों की समस्याओं को कैसे उठाया जाए व सोशल मीडिया के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोगों से जुड़ा जाएं।

यह भी पढ़ें: महंत नरेंद्र गिरी की मांग- मुगलों और अंग्रेजों के नाम पर रखे सड़कों के नाम बदले सरकार, देखकर होता है दुख

दरअसल, सामुदायिक केंद्र सेक्टर 56 में जिला और महानगर नोएडा के पदाधिकारियों और ब्लॉक अध्यक्ष व सभी मंडल अध्यक्षों के साथ कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता और उत्तर प्रदेश सोशल मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष पंखुड़ी पाठक ने चर्चा की कि सोशल मीडिया में कांग्रेस के पक्ष को किस तरह मजबूती से रखा जा सके और आम लोगों की समस्या को कैसे उठाया जाए। साथ ही लोगों को ज्यादा से ज्यादा इस माध्यम से कैसे जोड़ा जाए। बैठक में कांग्रेस को मजबूत करने लिए और आम लोगों को सोशल मीडिया के माध्यम से कांग्रेस से जुड़ने के लिए एक नंबर भी जारी किया गया। पंखुड़ी पाठक ने लोगों से अपील की कि जो कांग्रेस सोशल मीडिया वॉरियर्स बनना चाहते हैं, वह 1800120000044 नंबर पर मिस कॉल कर बन सकते हैं।

यह भी पढ़ें: पंचायत चुनाव के लिए युवक ने तोड़ा ब्रह्मचारी रहने का प्रण, 45 साल की उम्र में बिना मुहूर्त रचाई शादी

पंखुड़ी ने बताया कि सोशल मीडिया के अभियान के तहत प्रत्येक जिले में सोशल मीडिया वॉरियर्स बना बनाकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए आम लोगों से जुड़ कर उन्हें कांग्रेस पार्टी की नीतियों की जानकारी दी जाएगी और आम लोगों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाकर उनका निस्तारण किया जाएगा। इसके लिए प्रदेश के प्रत्येक जिले में 1000 सोशल मीडिया वॉरियर्स बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इस लक्ष्य को गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, वाराणसी, लखनऊ के जिलों में सफलतापूर्वक हासिल किया जा चुका है।