31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वेस्ट यूपी में अच्छी बारिश के लिए करना होगा कुछ घंटे आैर इंतजार

बारिश नहीं होने के कारण बढ़ गर्इ उमस, अब जल्द मिलेगी निजात  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 13 Jul 2018, 10:12 AM IST

मेरठ। वेस्ट यूपी में बारिश नहीं होने से लोगों को गर्मी झेलनी पड़ रही है। बारिश को लेकर बीच मौसम में बदलाव देखने को मिले, लेकिन वेस्ट यूपी तक आते-आते मानसून के कमजोर होने के कारण वैसी बारिश यहां नहीं हो पायी, जैसी संभावना जतार्इ गर्इ थी। शहरी क्षेत्रों में कुछ बारिश हो भी गर्इ, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश बहुत कम हुर्इ है। कम बारिश का असर फसल पर पड़ रहा है। हालांकि मौसम वैज्ञानिकों ने फिर अच्छी बारिश की संभावना जतार्इ है, यह वेस्ट यूपी के लोगों के लिए राहत की बात है।

यह भी पढ़ेंः Hariyali ka Sach: Patrika Impact: मेरठ प्रशासन ने जनपद को हरा-भरा करने के लिए इतने पौधे लगाने का रखा लक्ष्य

अगले 48 घंटे में होगी अच्छी बारिश

कम बारिश के कारण गर्मी आैर उमस से जूझ रहे वेस्ट यूपी के लोगों को अगले 48 घंटे में राहत देने वाली बारिश के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिक एन. सुभाष का कहना है कि अगले 48 घंटे में अच्छी बारिश की संभावना है। मानसून पश्चिम तक आते-आते कमजोर पड़ रहा है, इसलिए अच्छी बारिश नहीं हो पा रही है। इसलिए मौसम में बदलाव देखने को जरूर मिल रहा है, लेकिन बारिश नहीं हुर्इ। उन्होंने कहा कि अगले दो दिन बहुत महत्वपूर्ण हैं।

यह भी पढ़ेंः कांवड़ यात्रा इस तारीख से हो जाएगी शुरू, शासन आैर प्रशासन की इस बार हैं ये विशेष तैयारियां

उमस से लोग हुए परेशान

मेरठ में इन दिनों आैसतन अधिकतम तापमान 34.2 आैर न्यूनतम तापमान 26 डिग्री के आसपास है, जबकि पिछले तीन दिनों में आर्द्रता 89 प्रतिशत तक पहुंच गर्इ है। गर्मी आैर उमस के कारण मेरठ आैर आसपास के जनपदों के लोग बारिश नहीं होने से परेशान हैं। बारिश नहीं होने के कारण बिजली के असमय कट आैर रोस्टिंग झेलनी पड़ रही है।

यह भी पढ़ेंः राज्यपाल आैर उप मुख्यमंत्री ने दी यह सौगात, यह उपलब्धि हासिल करने वाला यूपी में बना पहला विश्वविद्यालय

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश